फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central team begins visit of flood-hit districts in Andhra; restoration work apace in Vijayawada

Andhra Prdesh Flood: केंद्रीय टीम पहुंची आंध्र प्रदेश; बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया नुकसान का आकलन

Thu, 05 Sep 2024 02:53 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 05 Sep 2024 02:53 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य एवं राहत सामग्री बांटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान दिया है।

विज्ञापन
Central team begins visit of flood-hit districts in Andhra; restoration work apace in Vijayawada
आँध्र प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : एएनआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश में बाढ़ के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हाल ये है कि लगातार बारिश के बाद लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं। वहीं बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए राज्य में मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों को बढ़ाने के लिए सरकार के साथ ही कई हस्तियां आगे आई हैं। इस बीच, गुरुवार को केंद्र सरकार की एक अंतर-मंत्रालयी टीम ने राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा शुरू किया।

विज्ञापन


इस बारे में आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि संजीव कुमार जिंदल की अध्यक्षता वाली टीम ने विजयवाडा का दौरा करके बारिश और बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन किया। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान विजयवाड़ा में ही हुआ है।  
विज्ञापन

 
विजयवाड़ा का दौरा करने के बाद केंद्रीय टीम ताडेपल्ली में आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) कार्यालय पहुंची। जहां टीम ने राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र का भी दौरा किया। इसके बाद अधिकारियों ने प्रकाशम बैराज का भी दौरा किया। प्रकाशन बैराज में हाल ही में तीन बड़ी बहती नावें टकराई थीं, जिससे एक कंक्रीट बीम क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने के पानी का भी संकट
बाढ़ के चलते राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में नगर पालिका द्वारा आपूर्ति किए जा रहे पानी को पीने से मना किया गया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बीते दिन इस बारे में बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि नगर पालिका द्वारा आपूर्ति किए गए पानी का उपयोग कम से कम पहले दो दिनों तक नहीं किया जाना चाहिए। बाढ़ के चलते पहले इसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया जाना चाहिए। इसे देखते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकरों के जरिए पीने का पानी भी पहुंचाया जा रहा है। करीब 200 टैंकर को पेयजल की आपूर्ति करने में लगाया गया है।


आंध्र प्रदेश में 20 की मौत, 65,000 घर क्षतिग्रस्त
आंध्र प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य एवं राहत सामग्री बांटने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में खाना और पेयजल मुहैया कराने के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed