फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central probe against Kerala CM's daughter's IT firm brings worries to CPI(M) ahead of LS polls

Kerala: बेटी की कंपनी के खिलाफ केंद्र की जांच से चिंता में पिनरई विजयन, कांग्रेस ने माकपा से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 13 Jan 2024 10:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 13 Jan 2024 10:45 PM IST
सार

Kerala: लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की बेटी की कंपनी के खिलाफ केंद्र की जांच ने माकपा के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विपक्षी कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी से स्पष्टीकरण मांगा है। 

विज्ञापन
Central probe against Kerala CM's daughter's IT firm brings worries to CPI(M) ahead of LS polls
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल में माकपा लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की तैयारियों में जुटी है। लेकिन, उससे पहले टी वीना विजयन के स्वामित्व वाली आईटी कंपनी ने सत्तारूढ़ पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, केंद्र ने इस आईटी कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वीना राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की बेटी हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एक निजी खनिज कंपनी और वीना की आईटी कंपनी के बीच वित्तीय लेनदेन की जांच का आदेश दिया है। जांच के आदेश ने इस दक्षिणी राज्य में एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जांच का आदेश कॉरपोरेट मामलों के महानिदेशक के कार्यालय के एक संयुक्त निदेशक ने दिया है। यह कार्यालय कॉरपोरेट मंत्रालय के तहत काम करता है। हालांकि, संयुक्त निदेशक मोहम्मद शकील ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन

कांग्रेस ने माकपा नेतृत्व से मांग स्पष्टीकरण
खबर सामने आने के बाद आज विपक्षी कांग्रेस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस ने माकपा के राज्य नेतृत्व से मामले पर स्पष्टीकरण मांगा। हालांकि, माकपा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। माकपा ने पिछले महीने एक प्रेस बयान जारी किया था। इसमें उसने खनिज कंपनी और वीना की आईटी कंपनी के बीच वित्तीय लेनदेन का बचाव किया था। 

आरोपों में कुछ भी नया नहीं: मोहम्मद रियास 
पत्रकारों ने जब मामले पर एलडीएफ के संयोजक ईपी जयराजन से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, मंत्री पी. राजीव और पीए मोहम्मद रियास ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। हालांकि, राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री रियास ने कहा, 'इन आरोपों में कुछ भी नया नहीं है। देखते हैं क्या होता है।' रियास, टी वीना के पति भी हैं। 

एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहा केंद्र: जयराजन
वहीं, जयराजन ने कहा, अपने राजनीतिक हित और लाभ के लिए केंद्र अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने कहा, इसके हमारे सामने पहले से कई उदाहरण हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है, जब माकपा लोकसभा चुनावों के लिए कई प्रचार कार्यक्रमों की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed