फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Minister V Muraleedharan people are going to Sabrimala now, are urban naxals atheists

सबरीमाला पर बोले केंद्रीय मंत्री- अब जो लोग मंदिर जा रहे, वे 'अर्बन नक्सल' और नास्तिक

Sun, 17 Nov 2019 10:28 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला. तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला. तिरुवनंतपुरम Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 17 Nov 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Central Minister V Muraleedharan people are going to Sabrimala now, are urban naxals atheists
Minister V muralidharan - फोटो : एएनआई

विज्ञापन

केरल के सबरीमाला मंदिर को लेकर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरण ने मंदिर जाने वालों को 'अर्बन नक्सल' यानी शहरी नक्सली करार दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग अब मंदिर जा रहे हैं, वे अर्बन नक्सल, नास्तिक और विद्रोही हैं। 

नरेंद्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त होने वाले केरल से एक मात्र सांसद मुरलीधरन ने आगे कहा कि ऐसे लोग यह साबित करना चाहते हैं कि वे सबरीमाला मंदिर गए हैं। ऐसे लोग वास्तव में भक्त हैं या नहीं, इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन



मालूम हो कि शनिवार को मंदिर में प्रवेश करनेवाली 10 महिलाओं को लौटा दिया गया था। रविवार को सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। दो महीने तक चलने वाली वार्षिक तीर्थ यात्रा ‘मंडल मकरविलक्कू’ के दूसरे दिन मुख्य पुजारी ने मंदिर के गर्भगृह को तड़के तीन बजे खोला और विशेष पूजा की। इसके बाद 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन किए। 






शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर के कपाट खोले गए थे। पहले दिन 10 महिलाओं को वापस भेज दिया गया था। इस बीच, देवस्वोम मंत्री के सुरेंद्रन ने रविवार को सन्निधानम अतिथिगृह में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। सुरेंद्रन ने कहा, हमने निलाक्कल, पंबा और सन्निधाम में विभिन्न सुविधाओं के प्रबंधन को लेकर चर्चा की। कुछ जगहों पर इंतजाम नाकाफी हैं, जिन्हें दुरुस्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed