फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central minister Sanjeev Baliyan says Azam Khan expert on riots.

केंद्रीय मंत्री बालियान का बड़ा बयान, आजम खां दंगे कराने में एक्सपर्ट

Tue, 10 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 10 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Central minister Sanjeev Baliyan says Azam Khan expert on riots.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
मुरादाबाद के बिलारी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने सोमवार को नगर विकास मंत्री आजम खां पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन


रामपुर जिले के बार्डर पर स्थित गांव गुलसरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी बर्बादी का जिम्मेदार यहां थोड़े ही फासले पर रहता है, जिसने हमारे घर फुंकवा दिए, उसे मुजफ्फरनगर की बर्बादी का हिसाब चुकाना होगा। इसकी शुरुआत बिलारी उपचुनाव से होगी।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आजम खां दंगे कराने में एक्सपर्ट हैं और उनसे हमारा दर्द का रिश्ता है। लेकिन अब बदला लेने का वक्त आ गया है, हम आजम का तख्ता पलट कर रहेंगे। उन्हें मुजफ्फरनगर की बर्बादी का हिसाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Central minister Sanjeev Baliyan says Azam Khan expert on riots.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था गुंडों की दहलीज पर गिरवीं पड़ी है। लेकिन अब बिलारी का उपचुनाव 2017 का बिगुल बजाएगा और पब्लिक भाजपा को भारी मतों से जिताएगी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश से चाचू- मामू टैक्स का सफाया करने का वक्त आ गया है जिसकी शुरुआत बिलारी से होने जा रही है।

बोले, बिलारी ही नहीं प्रदेश भर में सपा नेताओं ने राशन डीलरों से लेकर हर सरकारी योजना में 25 फीसदी चाचू और मामू टैक्स लगा रखा है। गरीबों का राशन सपा के विधायक डकार रहे हैं। लेकिन अब ये नहीं चलेगा।

डा. संजीव बालियान ने कहा कि प्रदेश सरकार को हमने (केंद्र) ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को देने के लिए 2800 करोड़ दिए लेकिन किसानों में यह रकम नहीं बांटी गई। किसानों का गन्ना बकाया भी नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed