{"_id":"60fb49d48ebc3e587254becd","slug":"central-minister-of-state-for-health-says-there-is-one-ayush-doctor-for-854-people-in-the-country-one-nurse-on-559","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार: स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा- देश में 854 लोगों के लिए है एक आयुष डॉक्टर, 559 पर एक नर्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र सरकार: स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा- देश में 854 लोगों के लिए है एक आयुष डॉक्टर, 559 पर एक नर्स
Sat, 24 Jul 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 24 Jul 2021 04:29 AM IST
सार
- कुल पंजीकृत नर्सों की उपलब्धता के बीच 559 लोगों के लिए एक नर्स
- देश भर में कुल 32.63 लाख नर्सिंग कर्मचारी पंजीकृत
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार
- फोटो : social media
विस्तार
देशभर में एलोपेथिक डॉक्टरों की 80 फीसदी उपलब्धता व 5.56 लाख आयुष डॉक्टरों के बीच प्रति 854 लोगों पर एक डॉक्टर है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पवार ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में साथ ही यह भी बताया कि कुल पंजीकृत नर्सों की उपलब्धता के बीच 559 लोगों के लिए एक नर्स है।
विज्ञापन
केंद्र ने सदन में बताया, एलोपेथिक डॉक्टरों की उपलब्धता 80 फीसदी
उन्होंने बताया कि राज्य चिकित्सा परिषदों और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के साथ 12.68 लाख एलोपैथिक डॉक्टर पंजीकृत हैं।
भारती ने बताया कि भारतीय नर्सिंग परिषद के पास देश भर में कुल 32.63 लाख नर्सिंग कर्मचारी पंजीकृत हैं। इनमें 22.72 लाख नर्स और 9.91 लाख नर्स सहयोगी हैं। राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार डॉक्टरों व नर्सों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए कई जिला अस्पतालों को नए मेडिकल कालेज में उन्नत किया जाएगा। इसके अलावा राज्य एवं केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और परास्नातक की सीटें बढ़ाने की भी योजना है।
विज्ञापन