फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government weighs tariffs to curb China imports, India broad economic response to Chinese aggression in Ladakh

चीन को झटका देने की तैयारी, बिजली उपकरणों के आयात पर लग सकती है रोक

Wed, 24 Jun 2020 08:31 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 24 Jun 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
Central government weighs tariffs to curb China imports, India broad economic response to Chinese aggression in Ladakh
सांकेतिक तस्वीर

गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत चीन को व्यापक आर्थिक चोट पहुंचाने की तैयारी में है। इसके लिए भारत जिन देशों का चीन से मतभेद हैं, उनके साथ टैरिफ बाधाओं और अन्य बाधाओं को दूर करने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा भारत सरकार स्थानीय बिजली उपकरण (मेड इन इंडिया) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में व्यापार जगत के नेताओं से कहा कि जो देश प्रतिकूल या संभावित विरोधी हैं, उन्हें पूर्व संदर्भ देशों के रूप में पहचाना जाएगा और उनसे किसी भी उपकरण को आयात करने से पहले सरकार की अनुमति की आवश्यकता होगी। बिजली क्षेत्र के लिए विदेशी उपकरणों का कठोर परीक्षण भी इसमें शामिल होगा।
विज्ञापन


मुख्य रूप से बिजली क्षेत्र में चीनी उपकरणों के उपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नीतियां बनाई गई हैं जिससे चीन को कड़ी चोट दी जा सके। ये नीतियां पारंपरिक और हरित ऊर्जा क्षेत्र दोनों में बिजली उत्पादन, वितरण और ट्रांसमिशन परियोजनाओं पर लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गलवां घाटी में हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी महानिदेशालय के आंकड़ों से पता चलता है कि चीन से पॉवर सेक्टर के लिए ट्रांसमिशन लाइन टावरों, कंडक्टरों, औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स, कैपेसिटर, ट्रांसफॉर्मर, केबल और इंसुलेटर और फिटिंग्स जैसे उपकरण अभी भी आयात किए जा रहे हैं। 

ऊर्जा मंत्री ने बिजली क्षेत्र की रणनीतिक प्रकृति का हवाला देते हुए कहा कि कंपनियों को स्थानीय स्तर पर निर्मित उपकरणों का उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर देना चाहिए। भारत के बिजली के बुनियादी ढांचे को साइबर हमले का भी सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश हमले चीन की तरफ से किए जा रहे हैं।


बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में पहले कदम के रूप में, सभी आयातित सौर सेल, मॉड्यूल और इनवर्टर-1 पर अगस्त से शुरू होने वाले मूल सीमा शुल्क को बढ़ाया जाएगा। इसके बाद चीन से आयात महंगा हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप नए अनुबंधों के लिए सौर शुल्क में 20 पैसे की वृद्धि हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed