फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government sought report on killing of pregnant elephant by Kerala government, BJP asked- Why is Rahul Gandhi silent

हथिनी की हत्या पर केंद्र ने केरल सरकार से मांगी रिपोर्ट, बीजेपी ने पूछा- चुप क्यों हैं राहुल गांधी

Fri, 05 Jun 2020 07:07 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 05 Jun 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
Central government sought report on killing of pregnant elephant by Kerala government, BJP asked- Why is Rahul Gandhi silent
फाइल फोटो - फोटो : Facebook

केरल के पलक्कड़ में गर्भवती हथिनी की बर्बरता पूर्ण हत्या की घटना से पूरा देश गुस्से में है। बेजुबान जानवर के साथ इंसानों की इस क्रूरता को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर रोष जताया और हथिनी को इंसाफ दिलाने के लिए मोर्चा खोल दिया। केंद्र सरकार ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, यह भारतीय संस्कृति नहीं है, दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में भूख से बेहाल एक गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने अनानास में पटाखे भरकर खिलाया था। इसे खाते ही धमाका हुआ और बुरी तरह घायल हथिनी खुद को पटाखों की तपिश से बचाने के लिए वेलियार नदी में घुस गई जहां 27 मई को उसकी डूबने से मौत हो गई। केरल सरकार ने इस निर्मम हत्या में जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


सीएम पिनाराई विजयन ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा, "लोगों का गुस्सा व्यर्थ नहीं जाएगा, मैं आश्वस्त करता हूं कि न्याय की जीत होगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। तीन लोगों पर हमारी नजर है और पुलिस और वन्यजीव अपराध जांच दल मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल की हिंसक करतूत पर राहुल चुप क्यों: मेनका

पशु अधिकारों के लिए काम करने वाली भाजपा सांसद मेनका गांधी ने केरल से सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने पूछा, हर मुद्दे पर बोलने वाले राहुल गांधी आखिर इस निर्मम हत्या पर चुप क्यों हैं? मेनका गांधी ने साथ ही केरल पर सबसे हिंसक राज्य होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि यहां इस तरह के पटाखे बनाने की अनुमति अभी तीन महीने पहले जंगली सुअर को खत्म करने के नाम पर ही दी गई थी। यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं, जिससे 300 से 400 पक्षी ओर जानवर एक साथ मर जाते हैं।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा: डूबने से हुई मौत

हथिनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई, जिसके मुताबिक उसकी मौत डूबने से हुई। उसके फेफड़ों में अत्यधिक पानी भर जाने से उसने दम तोड़ दिया। हथिनी के गले में कई घाव थे जो संभवत: पटाखों के धमाके से हुए। इससे वह करीब दो हफ्ते तक कुछ खा भी नहीं पाई होगी। जिसके कारण वह बेहद कमजोर हो गई और वेलियार नदी में ही डूब कर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed