{"_id":"637815db38a9d75de74d1c8c","slug":"central-government-says-no-shortage-of-fertilizers-in-rabi-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rabi Season: उर्वरक मंत्रालय ने कहा- रबी सीजन में खाद की कोई कमी नहीं, सभी राज्यों को भेज रही केंद्र सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rabi Season: उर्वरक मंत्रालय ने कहा- रबी सीजन में खाद की कोई कमी नहीं, सभी राज्यों को भेज रही केंद्र सरकार
Sat, 19 Nov 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:01 AM IST
सार
मंत्रालय के मुताबिक, देश में यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीकेएस, एसएसपी खाद की उपलब्धता रबी सत्र की जरूरतों के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
खाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकार ने कहा कि चालू रबी सत्र के लिए देशभर में यूरिया और डीएपी सहित प्रमुख खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। जरूरतें पूरी करने के लिए आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में की जा रही है। उर्वरक मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, कुछ मीडिया रिपोर्ट में त्रिची, तमिलनाडु और राजस्थान में खाद की कमी का दावा किया गया है।
विज्ञापन
ऐसी खबरों में कोई तथ्य नहीं हैं। केंद्र सभी राज्यों को जरूरत के अनुसार खाद भेज रहा है। यह संबंधित राज्यों की जिम्मेदारी है कि वे जिलों में एवं उनके बीच बेहतर वितरण प्रणाली के जरिये उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, देश में यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीकेएस, एसएसपी खाद की उपलब्धता रबी सत्र की जरूरतों के लिए पर्याप्त है। राज्यों के पास यूरिया का 54.11 लाख टन और डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) का 12.33 लाख टन का पहले का बचा हुआ स्टॉक पड़ा है।
विज्ञापन
गेहूं की बुवाई 15% बढ़ी
गेहूं बुवाई का रकबा मौजूदा रबी सत्र में 18 नवंबर पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15% बढ़कर 101.49 लाख हेक्टेयर हो गया है। दलहन बुवाई के रकबे में गिरावट देखने को मिल रही है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, दलहन की बुवाई का रकबा 73.25 लाख हेक्टेयर रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 76.08 लाख हेक्टेयर था। दलहनों में चना की बुवाई 52.57 लाख हेक्टेयर में की गई।