फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government said States should take Necessary steps for cleanliness of pilgrimages Guidelines issued

स्वच्छ तीर्थ पर जोर : केंद्र ने कहा- तीर्थों की स्वच्छता के लिए जरूरी कदम उठाएं राज्य, दिशा-निर्देश जारी

Sun, 05 Jun 2022 03:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 05 Jun 2022 03:05 AM IST
सार

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने तीन राज्यों के मुख्य सचिवों को इस संदर्भ में खत लिखा है। इसमें स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Central Government said States should take Necessary steps for cleanliness of pilgrimages Guidelines issued
केदारनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ तीर्थ पर जोर देते हुए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा सरकारों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें इन राज्यों से केदारनाथ यात्रा समेत चार धाम यात्रा, आगामी अमरनाथ यात्रा और जगन्नाथ रथ यात्रा में उच्चस्तर की स्वच्छता सुनिश्चित करने को तत्काल कदम उठाने को कहा है। 

विज्ञापन


आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने तीन राज्यों के मुख्य सचिवों को इस संदर्भ में खत लिखा है। इसमें स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राज्यों से आग्रह किया गया है कि तीर्थ स्थलों तक जाने वाली सड़कों पर पुरुषों व महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन


सभी शौचालयों को हर समय स्वच्छ और इस्तेमाल करने योग्य रखा जाए। साथ ही कहा गया है कि तीर्थ स्थलों की ओर जाने वाली सड़कों से लगे ढाबों, रेस्टोरेंट व अन्य खाने पीने की दुकानों को सैनिटाइज किया जाए और यहां कूड़ा संग्रह की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


होनी है अमरनाथ और जगन्नाथ यात्रा 
उत्तराखंड में बदरीनाथ यात्रा आठ मई और केदारनाथ यात्रा छह मई से जारी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगी। ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा एक जुलाई से होगी। 


तैयारियों का जायजा लेने को बनाई गई एक टीम
मंत्रालय ने कहा कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में तैयारियों का जायजा लेने के लिए टीम की नियुक्ति की गई है। ये टीमें वहां जाकर स्वच्छता बनाए रखने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेगी, इसके साथ ही स्वच्छता के लिए अपने सुझाव भी देगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अगले हफ्ते तैयारियों पर चर्चा के लिए प्रदेश, शहर और जिला अधिकारियों के साथ चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed