फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government reviews use of Hydroxychloroquine HCQ and azithromycin in Coronavirus cases

कोरोना मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा एचसीक्यू और एजिथ्रोमाइसिन के मिश्रण की समीक्षा

Sat, 13 Jun 2020 08:26 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 13 Jun 2020 08:26 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय कर रहा एचसीक्यू और एजिथ्रोमाइसिन के मिश्रण की समीक्षा
  • दोनों दवाओं के मिश्रण से कोरोना से संक्रमित लोगों का किया जा सकता है इलाज

विज्ञापन
Central government reviews use of Hydroxychloroquine HCQ and azithromycin in Coronavirus cases
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए एंटीबायोटिक एजिथ्रोमाइसिन के मिश्रण से मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) के उपयोग की समीक्षा कर रहा है। इसके लिए जल्द ही संशोधित क्लीनिकल ट्रायल संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय में इस मामले से परिचित लोगों के अनुसार, एचसीक्यू की उपचार प्रोटोकॉल के एक भाग के रूप में बने रहने की संभावना है, लेकिन एजिथ्रोमाइसिन को छोड़ा जा सकता है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय दुनियाभर से एचसीक्यू के पक्ष और विपक्ष में और सबूतों की समीक्षा कर रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में मंत्रियों की बैठक के समूह में भी आईसीएमआर ने दवाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए थे जिसमें वर्तमान में उन दवाओं से कोरोना उपचार की बात कही गई थी। उसमें रेमेडिसविर और फेविपिरवीर दवा भी शामिल थीं। एचसीक्यू को कोरोना के इलाज में सबसे अधिक उपयोग के लिए जारी रखने की संभावना है, लेकिन एक अलग मिश्रण के साथ। मंत्रालय इस पर गौर कर रहा है और जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के लिए 31 मार्च को संशोधित किए गए स्वास्थ्य मंत्रालय के वर्तमान क्लीनिकल प्रबंधन प्रोटोकॉल के अनुसार, एचसीक्यू को एजिथ्रोमाइसिन के साथ मिश्रण को गंभीर बीमारी वाले रोगियों और गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) प्रबंधन की आवश्यकता के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।


मंत्रालय ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के प्रयोग को एक दिन में दो बार 400 मिलीग्राम, इसके बाद चार दिनों के लिए दिन में दो बार 200 मिलीग्राम और एजिथ्रोमाइसिन के लिए पांच दिनों के लिए दिन में एक बार 500 मिलीग्राम की सिफारिश की है। हालांकि, दोनों दवाओं का मिश्रण 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed