फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government returns to Tamil Nadu Statues of Lord Ram and Sita recovered in Britain

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को लौटाईं ब्रिटेन में बरामद भगवान राम और सीता की मूर्तियां

Thu, 19 Nov 2020 01:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 19 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Central government returns to Tamil Nadu Statues of Lord Ram and Sita recovered in Britain
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने बुधवार को भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की कांस्य मूर्तियां तमिलनाडु सरकार के हवाले कर दी। यहां भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) मुख्यालय में एक समारोह के दौरान केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने 20 साल पहले चोरी हो गई ये मूर्तियां तमिलनाडु सरकार को सौंपी। ये मूर्तियां ब्रिटेन में बरामद की गई थीं।

विज्ञापन


लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने 15 सितंबर को ये मूर्तियां बरामद करने के बाद भारतीय उच्चायोग के हवाले की थीं। पटेल भी उस कार्यक्रम में वीडियो लिंक के जरिये मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बुधवार को पटेल ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग को इसके लिए बधाई दी और लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


पिछले साल अगस्त में भारतीय उच्चायोग को भारत प्राइड प्रोजेक्ट की तरफ से जानकारी दी गई थी कि भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की चार प्राचीन मूर्तियां तमिलनाडु के विजयनगर कालीन मंदिर से चोरी करने के बाद ब्रिटेन में स्मगलिंग के जरिेए लाई गई हैं। उच्चायोग ने इन मूर्तियाें की बरामदगी के लिए लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस से मदद मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed