फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government removed ban from Italian firm Leonardo, ban was imposed in VVIP helicopter scam of 3600 crores

केंद्र का बड़ा फैसला: इटली की फर्म लियोनार्डो से हटाया प्रतिबंध, 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में लगाई गई थी रोक 

Sun, 07 Nov 2021 11:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 07 Nov 2021 11:05 AM IST
सार

यह प्रतिबंध अगस्ता वेस्टलैंड से संबंधित है। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद इटैलियन फर्म के साथ किसी भी प्रकार की डील पर रोक लगा दी गई थी। इसमें ब्लैक टॉरपीडो की डील भी शामिल थी, जिसे नौसेना द्वारा अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई थी।

विज्ञापन
central government removed ban from Italian firm Leonardo, ban was imposed in VVIP helicopter scam of 3600 crores
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में प्रतिबंध झेल रही इटैलियन फर्म लियोनार्डो से केंद्र सरकार ने प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्र सरकार ने यह फैसला कुछ शर्तों के साथ किया है। इसके तहत इटली की फर्म पर केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय की जांच चलती रहेगी। साथ ही कंपनी को समझौता नए सिरे से करना होगा, वह पूर्व में हुए वित्तीय समझौते पर दावा नहीं कर पाएगी। 

विज्ञापन


अगस्ता वेस्टलैंड से संबंधित है मामला 
यह प्रतिबंध अगस्ता वेस्टलैंड से संबंधित है। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद इटैलियन फर्म के साथ किसी भी प्रकार की डील पर रोक लगा दी गई थी। इसमें ब्लैक टॉरपीडो की डील भी शामिल थी, जिसे नौसेना द्वारा अधिग्रहण की मंजूरी मिल गई थी। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने इंटली की फर्म  के अनुरोध, कानून मंत्रालय व अन्य एजेंसियों के साथ परामर्श के बाद यह प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


2019 में हुई थी एक गिरफ्तारी
3600 करोड़ वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने हाल ही में राजीव सक्सेना नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक, राजीव सक्सेना दुबई में रह रहा था, जिसे 2019 में भारत लाया गया था और उसकी गिरफ्तारी की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब लगाई गई थी रोक
2013-14 में भारत में यूपीए सरकार ने इटली की इस फर्म के साथ किसी भी प्रकार के सौदे पर रोक लगा दी गई थी। यह मामला तब सामने आया था जब 3600 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर समझौते में यूरोपीय एजेंसियों ने कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed