फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government made date food rules in mid-day meal

जन्मदिन व शादी की खुशी स्कूली बच्चों संग करें साझा, सरकार ने बनाए नियम

Tue, 30 Oct 2018 06:08 AM IST
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Oct 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
central government made date food rules in mid-day meal

अब जन्मदिन व शादी की खुशियों को लोग स्कूली छात्रों के साथ साझा कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने पहली बार मिड-डे मील में तिथि भोजन को शामिल करने के लिए नियम व शर्तें तैयार की है। राज्य सरकारों को इन्हीं नियम व शर्तों के तहत इसे अपनाना होगा। 

विज्ञापन


केंद्र ने नियम में जिला अधिकारी, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी व पंचायत की भी जिम्मेदारी तय की है। सबसे खास बात यह है कि तिथि भोजन में आए खाने को पहले शिक्षक चखेंगे। इसके बाद छात्रों को भोजन बांटा जाएगा।

विज्ञापन

राज्यों को मानने होंगे नियम

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सोमवार को मिड-डे मील में तिथि भोजन के नियम तय कर दिए। इस संबंध में जल्द राज्य सरकारों के साथ नोटिफिकेशन सांझा किया की जाएगी। राज्यों में तिथि भोजन में केंद्र के नियम ही चलेंगे। 

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने तिथि भोजन को मिड-डे मील में शामिल करने की मंजूरी तो दे दी थी। लेकिन अब नियम व शर्तें तैयार कर ली है। जिला अधिकारी एनजीओ और पंचायत के माध्यम से तिथि भोजन योजना के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।        

तिथि भोजन : समाज को जोड़ने की कवायद  

जन्मदिन, शादी की सालगिरह, कक्षा में प्रथम आने, बच्चों की बेहतर उपलब्धि या घर में खुशी के अन्य मौकों पर लोग दावत देते हैं। लोगों को दावत देने की स्कूलों में जाकर छात्रों के साथ खुशियां साझा की जा सकती हैं। इसमें खाना, मिठायी, फल आदि मिड-डे मील के माध्यम से बच्चों को दिए जा सकते हैं। 

यह समाज को जोड़ने की योजना है, ताकि सब मिलकर खुशियां साझा कर सकें। तिथि भोजन की शुरुआत गुजरात से हुई थी। केंद्र ने इसे मिड-डे मील से जोड़ दिया है, ताकि गरीब परिवारों के छात्रों को इस योजना का सीधा लाभ मिल सके।     

विज्ञापन

ये हैं केंद्र के निर्णय के प्रमुख बिंदु

- तिथि भोजन योजना में कैश या चेक स्वीकार्य नहीं होगा, दानकर्ता चाहे तो स्कूल के लिए वाटर फिल्टर, वाटर कूलर, फैन आदि दे सकता है।        

- स्कूल प्रबंधन को तिथि भोजन के तहत मिलने वाले खाने के मेन्यू आदि का पूरा रिकार्ड रखना अनिवार्य होगा।        

- शिक्षक या स्कूल मैनेजमेंट कमेटी पहले खाना खाकर जांच करेगी। उसके बाद छात्रों को बांटा जाएगा। इसमें साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी होगा। 

- सीलबंद डिब्बे से खाना देने से उसकी पैकिंग तिथि की जांच के साथ उसमें पौष्टिक तत्व होने जरूरी है।        

- क्षेत्र के आधार पर छात्रों को पूरा खाना या मिठाई, फल दिए जा सकते हैं।        

- छात्रों को सुबह की प्रार्थना सभा में तिथि भोजन देने वाले दानकर्ता के बारे में जानकारी देनी होगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed