फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Central government in Supreme Court, starvation death cancellation of ration card allegations false

भूख से मौत और तीन करोड़ राशन कार्ड रद्द करने के आरोपों की जांच को तैयार केंद्र सरकार

Tue, 25 Feb 2020 12:14 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 25 Feb 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Central government in Supreme Court, starvation death cancellation of ration card allegations false
सुप्रीम कोर्ट

केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में झारखंड में भूख से मौत और देशभर में गरीब लोगों के करीब तीन करोड़ राशन कार्डों को मनमाने तरीके से रद्द करने के आरोपों का खंडन किया। सरकार ने जोर देकर कहा कि वह इन आरोपों को गलत साबित करने के लिए जांच के लिए तैयार है। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्य कांत की पीठ को बताया कि पहले याचिकाकर्ताओं को हलफनामा रखने दीजिए। इसका मैं जवाब दूंगा और दिखाऊंगा कि ये सभी गलत हैं। ये सभी गलत आंकड़े हैं। 

विज्ञापन


वेणुगोपाल ने वरिष्ठ वकील कोलिन गोंजाल्विस द्वारा दी जा रही दलीलों के दौरान हस्तक्षेप करते हुए यह बात कही। गोंजाल्विस एक पीआईएल के लिए कोर्ट में पेश हुए जिसमें आरोप लगाया गया है कि झारखंड में एक परिवार को आधार कार्ड नहीं होने की वजह से राशन नहीं दिया गया और इस वजह से 13 वर्षीय एक बच्ची की भूख के चलते मौत हो गई। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देशभर में गरीब परिवारों के करीब तीन करोड़ राशन कार्ड रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल ने दलील दी कि केंद्र इस मुद्दे पर व्यापक हलफनामा दाखिल करेगा और वह इसके लिए राज्य सरकारों के जवाब का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्यों के जवाब के बाद केंद्र हलफनामा दाखिल करेगा। पीआईएल याचिकाकर्ता और केंद्र सरकार ने राशन कार्डों को रद्द करने के आंकड़ों को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए। पीठ ने आदेश दिया कि वह इस मामले की सुनवाई चार हफ्ते बाद करेगा। साथ ही उसने राज्यों को इस समय सीमा के अंदर अपना जवाब देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed