फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government in preparation to build Ram Van Gaman Marg in Uttar Pradesh

विकास: उत्तर प्रदेश में ‘राम वन गमन मार्ग’ बनाने की तैयारी में सरकार

Mon, 05 Apr 2021 05:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 05:23 AM IST
सार

  • प्रस्तावित 210 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग अयोध्या को फैजाबाद के रास्ते चित्रकूट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जेठवारा, श्रृंगवेरपुर, मंझनपुर और राजापुर से जोड़ेगा

विज्ञापन
Central Government in preparation to build Ram Van Gaman Marg in Uttar Pradesh
हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय उत्तर प्रदेश में 210 किलोमीटर राम वन गमन मार्ग बनाने की योजना बना रहा है। मान्यता है कि भगवान राम वनवास के दौरान सीता और लक्ष्मण के साथ इसी मार्ग से गए थे। इसी मान्यता के आधार पर राम वन गमन पथ परियोजना बनाई गई है।

विज्ञापन


फैजाबाद के रास्ते चित्रकूट और सुल्तानपुर को भी जोड़ेगा 210 किलोमीटर का राम मार्ग
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित 210 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग उत्तर प्रदेश में अयोध्या को फैजाबाद के रास्ते चित्रकूट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जेठवारा, श्रृंगवेरपुर, मंझनपुर और राजापुर से जोड़ेगा। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-28, राष्ट्रीय राजमार्ग-96 और राष्ट्रीय राजमार्ग 731 एक से गुजरेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इसमें श्रृंगवेरपुर में गंगा नदी पर पुल के साथ नया रास्ता होगा। मंत्रालय के अनुसार इस मार्ग का 38 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले साल अपने राज्य में राम वन गमन पथ के विकास के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मदद और दिशा-निर्देशन मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने कहा था कि भारतमाला परियोजना के तहत 35 हजार करोड़ रुपये के निवेश की 4,080 किलोमीटर की परियोजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें 121 किलोमीटर का राम वन गमन मार्ग विस्तार और राज्य का प्रसिद्ध शारदा शक्तिपीठ शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed