{"_id":"60b6a6258ebc3ef79460c3bf","slug":"central-government-eases-pmgkp-insurance-scheme-for-health-workers-claims-to-be-settled-in-48hrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"महत्वपूर्ण कदम: 48 घंटे में निपटाने होंगे हेल्थ वर्करों के पीएम बीमा योजना दावे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महत्वपूर्ण कदम: 48 घंटे में निपटाने होंगे हेल्थ वर्करों के पीएम बीमा योजना दावे
Wed, 02 Jun 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों के केंद्रीय बीमा योजना से जुड़े दावों की त्वरित मंजूरी का नया सिस्टम शुरू किया है। अब ऐसे आवेदन जिलाधिकारियों को प्रमाणित करने होंगे और उसके बाद इस प्रमाण पत्र के आधार पर बीमा कंपनियों को 48 घंटे के अंदर दावा निस्तारित करना होगा।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के खिलाफ अग्रिम पंक्ति में काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पिछले साल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) बीमा योजना शुरू की गई थी। शुरुआत में महज तीन महीने के लिए घोषित इस योजना को बाद में आगे बढ़ा दिया गया था। इस साल भी 24 अप्रैल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय योजना को एक साल के लिए आगे बढ़ा चुका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्यों और अन्य हितधारकों की तरफ से इस योजना के तहत बीमा दावों के निस्तारण में देरी का मुद्दा उठाया गया है।
इस देरी को कम करने के लिए दावों की मंजूरी का एक नया सिस्टम तैयार किया गया है, जिसे राज्य सरकारों को जिलाधिकारी स्तर पर लागू करना है। जिलाधिकारी अब हर मामले में यह प्रमाणित करेंगे कि दावा योजना की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप है। जिलाधिकारी के प्रमाण पत्र के आधार पर बीमा कंपनी को 48 घंटे के अंदर दावा मंजूर करते हुए उसे निपटाना होगा।
विज्ञापन
50 लाख रुपये मिलते हैं कर्मचारी के परिजनों को
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की तरफ से दिए गए पीएमजीकेपी के निजी दुर्घटना बीमा कवर में स्वास्थ्य कर्मचारियों की कोरोना संक्त्रस्मण के कारण मौत के लिए 50 लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है। यह व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही कोरोना ड्यूटी में लगे निजी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी की गई है। बीमा कंपनी अब तक दो बार पॉलिसी रिन्यू कर चुकी है।