फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government departments, ministries asked to cut down controllable expenditure by 20 percent cost cutting

महामारी की मार: केंद्रीय कर्मियों तक पहुंची कॉस्ट कटिंग की आंच, ओवरटाइम भत्ता समेत इन खर्चों में कटौती

Sat, 12 Jun 2021 09:16 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 12 Jun 2021 09:16 AM IST
सार

 देश में कोरोना महामारी के बाद पहली बार केंद्र सरकार के विभाग और मंत्रालय ओवरटाइम भत्ता और रिवार्ड्स आदि जैसे खर्चों में 20 फीसदी की कटौती करेंगे। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने खर्च पर अंकुश लगाने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Central government departments, ministries asked to cut down controllable expenditure by 20 percent cost cutting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

कोरोना महामारी की मार निजी कार्यालयों के बाद अब सरकारी दफ्तरों पर भी पड़ती नजर आ रही है। लागत में कटौती (कॉस्ट कटिंग) केंद्र सरकार के दफ्तरों और कर्मचारियों तक पहुंच गई है। देश में कोरोना महामारी के बाद पहली बार केंद्र सरकार के विभाग और मंत्रालय ओवरटाइम भत्ता और रिवार्ड्स आदि जैसे खर्चों में 20 फीसदी की कटौती करेंगे। 

विज्ञापन


कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने खर्च पर अंकुश लगाने का आदेश जारी किया है, जिससे सरकार के कर्मचारियों के ओवरटाइम भत्ते जैसी कई चीजों पर असर पड़ेगा। वित्त मंत्रालय के खर्च विभाग ने गुरुवार को एक ज्ञापन जारी किया। यह ज्ञापन भारत सरकार के सभी सचिवों, मंत्रालयों और विभागों के वित्तीय सलाहकारों को भेजा गया। इसमें फिजूलखर्च को रोकने के लिए कदम उठाने और इसमें 20 फीसदी की कमी करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के खर्च विभाग की ओर से जारी ज्ञापन के मुताबिक, सभी मंत्रालयों/विभागों से अनुरोध है कि वे सभी परिहार्य गैर-योजनागत खर्चों को कम करने के लिए कदम उठाएं। इस उद्देश्य के लिए वर्ष 2019-20 में खर्च को आधार रेखा के रूप में लिया जा सकता है। हालांकि, ज्ञापन में स्पष्ट रूप से यह भी कहा गया है कि कोविड महामारी की रोकथाम से संबंधित खर्च को इस आदेश के दायरे से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष में दो बार मंत्रालयों और विभागों को खर्च में कटौती का आदेश दिया था, लेकिन ओवरटाइम भत्ता और रिवार्ड्स जैसे मदों को लेकर ऐसा आदेश नहीं दिया था।

इन चीजों में कटौती करने कहा

वित्त मंत्रालय के खर्च विभाग की ओर से जारी ज्ञापन में ओवरटाइम भत्ता, रिवार्ड्स (पुरस्कार), घरेलू यात्रा, विदेश यात्रा खर्च, ऑफिस खर्च, किराया, रेट्स और टैक्स, रॉयल्टी, प्रकाशन, अन्य प्रशासनिक खर्च, आपूर्ति और सामग्री, राशन की लागत, पीओएल, वस्त्र और टेंटेज, विज्ञापन और प्रचार, लघु कार्य, रखरखाव, सेवा शुल्क, योगदान और अन्य शुल्क आदि में कटौती करने को कहा गया है। इस लागत कटौती पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन कटौती का आदेश देने के पीछे एक तर्क है और यह कटौती करने का एक सही समय है क्योंकि सिस्टम 100 फीसदी क्षमता पर काम नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed