{"_id":"5c11a07abdec22418b5fea87","slug":"central-government-cancels-passports-of-33-nris-for-abandoning-wives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने पत्नियों को छोड़ने वाले 33 प्रवासी भारतीयों के पासपोर्ट किए रद्द ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने पत्नियों को छोड़ने वाले 33 प्रवासी भारतीयों के पासपोर्ट किए रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Dec 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
passport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने पत्नियों को छोड़ने वाले 33 प्रवासी भारतीय पतियों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर सरकार ने यह कार्रवाई की। इस तरह के मामलों को देखने के लिए बनाई गई एकीकृत नोडल एजेंसी (आईएनए) ने फरार एनआरआई पतियों के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 8 लुकआउट सर्कुलर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर एनआरआई विवाह पंजीकरण और विवाद की स्थिति में दंड के प्रावधान जैसे मुद्दों सहित विस्तृत प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए रखा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इसके एक और खंड में पासपोर्ट नियमों में संशोधन भी शामिल है, ताकि पत्नी को छोड़कर फरार होने पर पासपोर्ट के तुरंत निरस्त करने की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) एनआरआई विवाह के विवादों में समस्याओं से घिरी महिलाओं की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत एक मेल आईडी ‘एनआरआईसेल एनसीडब्ल्यू एट द रेट निक डॉट इन’ भी जारी की गई है। जिस पर महिलाओं से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए मंत्रालय नोडल एजेंसी के रूप में काम कर रहा है।
विज्ञापन
एनआरआई पतियों द्वारा पत्नियों को छोड़ने की समस्या देश में गंभीर रूप ले चुकी है। पहली बार विदेश, गृह और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय समस्याओं का सामना करने वाली महिलाओं को मदद कर रहे हैं।