{"_id":"66854a6cb113570d1e06b1dc","slug":"central-government-cabinet-committees-ccs-economic-affairs-and-others-formed-know-members-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट की समितियों के सदस्यों के नाम का एलान, NDA के सहयोगी दलों के मंत्रियों को भी तरजीह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट की समितियों के सदस्यों के नाम का एलान, NDA के सहयोगी दलों के मंत्रियों को भी तरजीह
Wed, 03 Jul 2024 06:26 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:26 PM IST
सार
नरेंद्र मोदी नीत एनडीए सरकार ने केंद्रीय कैबिनेट की अलग-अलग समितियों के सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है। गठबंधन के सहयोगी दल- जेडीएस और जदयू के मंत्रियों को भी समितियों में जगह दी गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय कैबिनेट (फाइल)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोदी सरकार ने सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक मामलों पर देश की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्थाओं समेत विभिन्न कैबिनेट समितियों का गठन किया। पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की तिकड़ी सुरक्षा, आर्थिक व राजनीतिक मामलों की समिति में शामिल है। कैबिनेट समितियों के सदस्यों में भाजपा और उसके एनडीए सहयोगियों जनता दल (यू), तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल (एस), शिवसेना (शिंदे) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
सरकार की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार सुरक्षा संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं। पीएम मोदी के अलावा आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति में राजनाथ सिंह, शाह, सीतारमण, जयशंकर, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी सदस्य हैं। इनके अलावा वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पंचायती राज एवं मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समिति में अन्य सदस्य हैं। संसदीय मामलों की समिति में राजनाथ सिंह, शाह, नड्डा, सीतारमण, राजीव रंजन सिंह, नायडू, रिजिजू, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल शामिल हैं। समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और कानून राज्य मंत्री एल मुरुगन हैं।
विज्ञापन
राजनीतिक मामलों की समिति में ये सदस्य
राजनीतिक मामलों की समिति में मोदी, राजनाथ सिंह, शाह, गडकरी, सीतारमण, गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हैं। इनके अलावा बंदरगाह एवं जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पिछली बार की तरह नियुक्ति समिति में सिर्फ मोदी व शाह
पिछले वर्षों की तरह, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति में केवल दो सदस्य मोदी और शाह हैं। इसके अलावा निवेश और विकास पर कैबिनेट समिति में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, शाह, गडकरी, सीतारमण, गोयल, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल हैं। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान भी समिति का हिस्सा हैं। समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य सांख्यिकी राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव हैं।
आवास संबंध समिति में ये सदस्य
आवास संबंधी कैबिनेट समिति में शाह, गडकरी, सीतारमण, गोयल और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल सदस्य हैं। केंद्रीय कार्मिक एवं पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। वहीं कौशल, रोजगार और आजीविका संबंधी कैबिनेट समिति में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, शाह, गडकरी, सीतारमण, वैष्णव, प्रधान, यादव, पुरी, संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल हैं। केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री जयंत चौधरी विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।