फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government appealed to farmers for end andolan

कृषि कानून: केंद्र सरकार ने की किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील

Sun, 27 Jun 2021 02:30 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Jun 2021 02:30 AM IST
सार

  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा सरकार प्रावधानों पर बातचीत और समाधान के लिए तैयार
  • नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच 11 दौर की बातचीत विफल हो चुकी है

विज्ञापन
central government appealed to farmers for end andolan
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : ANI

विस्तार

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर बयान जारी कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अभी भी चर्चा के लिए तैयार है, बशर्ते किसान अपना आंदोलन वापस ले, क्योंकि अब उन्हें आंदोलन समाप्त करना चाहिए। भारत सरकार कानून के किसी भी प्रावधान पर बात करने के लिए तैयार है और उसका निराकरण करने के लिए भी तैयार है।    

विज्ञापन


भारत सरकार ने 11 दौर की बातचीत किसानों के साथ की है।  कृषि सुधार बिल किसानों के जीवन स्तर में तब्दीली लाने वाला है, भारत सरकार ने एमएसपी को बढ़ाने का काम किया है, एमएसपी पर पहले से अधिक खरीद करने का काम किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा देश में एक बहुत बड़ा हिस्सा इन कानूनों के समर्थन में खड़ा हुआ है,  लेकिन फिर भी किसान यूनियन को कानून के किसी भी प्रावधान पर कोई आपत्ति है तो भारत सरकार उन्हें सुनने के लिए, चर्चा करने  और निराकरण करने के लिए तैयार है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

                               
देश में 3 नए कृषि कानूनों को लेकर किसान दिल्ली की सीमाओं पर 6 महीने से ज्यादा वक्त से आंदोलनरत हैं। नए कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच 11 दौर की बातचीत विफल हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच आखिरी बातचीत 22 जनवरी को हुई थी। 26 जनवरी को लाल किले की हिंसा के बाद किसान और सरकार के मध्य कोई भी बातचीत नहीं हुई है।


किसानों के साथ बातचीत में सरकार की विफलता पर सुप्रीम कोर्ट ने नए कानूनों को लागू करने पर रोक लगा दी थी।  इसके बाद एक कमेटी भी गठित की थी जिसके जिम्मे किसान और सरकार के मध्य गतिरोध का समाधान तलाशना है।  किसानों से बातचीत  के बाद  सरकार ने किसान संगठनों के सामने कानूनों को डेढ़ साल तक स्थगित करने का प्रस्ताव भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed