फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government 201 institutions under Social justice ministry over violations

सामाजिक न्याय मंत्रालय के तहत 201 संस्थानों को नियमों के उल्लंघन पर किया गया बंद

Fri, 05 Feb 2021 03:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 05 Feb 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
central government 201 institutions under Social justice ministry over violations
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय - फोटो : mygov.in

केंद्र सरकार ने नियमों के उल्लंघन के चलते 201 संस्थानों को बंद कर दिया है। इन संस्थानों को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा फंड मुहैया कराया जाता था।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव आर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि मंत्रालय द्वारा आर्थिक मदद हासिल कर रहे सभी संस्थानों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया और इसमें पाया गया कि 280 संस्थानों में गड़बड़ी थी या फिर संचालित नहीं हो रहे थे लेकिन ये सभी सरकार से अनुदान ले रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने इन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 201 संस्थानों को बंद कर दिया और अनुदान रोक दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और बुनियादी ढांचा समेत कई मुद्दों के चलते ये 201 संस्थान बंद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में कागजों पर सब कुछ सही था लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं था। कई अन्य मामलों में प्रबंधन और ढांचा संबंधी मामले थे। कुछ जगहों पर बुनियादी ढांचा इतना खराब था कि वे केंद्रीय अनुदान के लायक भी नहीं थे। हमने इन संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया, उनका पक्ष सुना और उसके बाद कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय के पास दो या तीन स्तरीय निगरानी तंत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed