{"_id":"572ca10e4f1c1b61145ce796","slug":"central-govermnet-will-go-dalit-person-home-who-died-due-to-hunger","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भूख से दलित की मौत की जांच के लिए जाएगा केंद्रीय दल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में भूख से दलित की मौत की जांच के लिए जाएगा केंद्रीय दल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
बांदा में भूख से मौत
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि बुंदेलखंड के बांदा जिले में भूख से एक दलित की कथित मौत के मामले की जांच के लिए एक दल वहां भेजा जाएगा। शुक्रवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के प्रभात झा द्वारा बुंदेलखंड में बांदा जिले के एला गांव में भूख के कारण एक दलित की कथित मौत का मुद्दा उठाए जाने पर पासवान ने कहा कि देश में तमिलनाडु और केरल राज्यों को छोड़ कर सभी राज्यों में खाद्य सुरक्षा कानून लागू है।
विज्ञापन
उन्होंने इस बात पर हैरत जताई कि सब्सिडी युक्त दरों पर वितरण के लिए पूरा 100 फीसदी खाद्यान्न उठाया जाता है फिर भूख से मौत कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार से ऐसी खबर आने के बाद वहां भी एक दल भेजा गया था।
विज्ञापन