{"_id":"59537f454f1c1b60618b45ba","slug":"central-cabinet-can-take-decision-on-7-pay-commission-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
पेरिस में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
1 जुलाई से जीएसटी लागू होने से पहले बुधवार को होने वाले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने तोहफा दिया है। कैबिनेट ने सातवें वेतनमान की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आयोजित पिछली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी इस पर फैसला लिए जाने की संभावना थी लेकिन उस दिन भी कर्मचारियों के हाथ निराशा लगी थी।
विज्ञापन
सातवें वेतनमान की सिफारिशों को कैबिनेट द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद सरकार के फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों ने कई अवसरों पर 7वें केंद्रीय वेतन आयोग पर कोई फैसला आने से नाराज़गी जाहिर करते आ रहे थे। प्रस्ताव के पास होने के साथ देश के केंद्रीय कर्मचारियों के गिले-शिकवे दूर हो गए हैं।Union Cabinet approves recommendations of 7th Pay Commission on allowances: Sources pic.twitter.com/H5svZhG4CG
— ANI (@ANI_news) June 28, 2017विज्ञापन
विज्ञापन