{"_id":"5bd0e562bdec2269c41f4601","slug":"central-cabinet-approves-directorship-for-six-new-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह नए एम्स के लिए निदेशक पदों को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह नए एम्स के लिए निदेशक पदों को दी मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
एम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को देश में खोले गए छह नए अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशकों के पद बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। यह छह नए एम्स रायबरेली (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), बठिंडा (पंजाब), गुवाहाटी (असम), बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) एवं देवघर (झारखंड) में स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इन एम्स में एक-एक निदेशक के पद बनाए जाने को मंजूरी दी है। निदेशक, संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे और संस्थान के समग्र प्रशासन के प्रभारी होंगे। निदेशक का मूल वेतन 2,25,000 (निश्चित) एवं भत्ता शामिल होगा। हालांकि यह 2,37,500 रुपये से अधिक नहीं होगा।
विज्ञापन