{"_id":"619e2c7945591a7a382b88e6","slug":"center-wrote-a-letter-to-13-states-and-union-territories-expressed-concern-over-decreasing-corona-testing-and-increasing-infection-rate-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Updates: केंद्र ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी, टेस्टिंग घटने और संक्रमण दर बढ़ने पर जताई चिंता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Updates: केंद्र ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखी चिट्ठी, टेस्टिंग घटने और संक्रमण दर बढ़ने पर जताई चिंता
Wed, 24 Nov 2021 05:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 24 Nov 2021 05:43 PM IST
सार
नगालैंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, केरल, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और लद्दाख को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल ही में यात्रा में वृद्धि को देखते हुए टेस्टिंग रेट को बढ़ाने की अपील की है।
विज्ञापन
राजेश भूषण (स्वास्थ्य मंत्रालय)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों को चिट्ठी लिखी है। इसमें केंद्र ने कोरोना को लेकर सजग रहने की हिदायत दी है। मंत्रालय ने कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र और पंजाब सहित 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कुछ जिलों में साप्ताहिक जांच दरों में गिरावट पर चिंता जताई है। मंत्रालय ने कुछ जिलों में बढ़ती संक्रमण दर पर भी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
नगालैंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, केरल, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और लद्दाख को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने हाल ही में यात्रा में वृद्धि को देखते हुए टेस्टिंग रेट को बढ़ाने की अपील की है। भूषण ने कहा कि त्योहारों, शादियों और कई छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए टेस्टिंग बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन
गहलोत और चन्नी ने पीएम को लिखी चिट्ठी
इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को 50,000 रुपये के बजाय चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जानी चाहिए। साथ ही गहलोत ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के कारण कितनी मौतें हुई हैं, इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भ्री पीएम मोदी को पत्र लिखा। चन्नी ने पीएम से कोरोना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के अपने पिछले आदेश को लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि केवल 50,000 रुपये का मुआवजा पर्याप्त नहीं है। मेरी सरकार इस योजना के तहत अपना 25% हिस्सा देने के लिए तैयार है।
34 एमबीबीएस छात्र भर्ती, पांच छात्रावास कंटेनमेंट जोन घोषित
ओडिशा के संबलपुर के एक चिकित्सा संस्थान और अस्पताल के कम से कम 34 एमबीबीएस छात्र पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित हुए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि उन्हें वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान की कोविड इकाई में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को विमसर से 22 मामले सामने आए, लेकिन बाद में यह संख्या बढ़कर 34 हो गए। अधिकारियों को संदेह है कि हाल ही में आयोजित संस्थान के वार्षिक समारोह के दौरान संक्रमण फैला होगा। विमसर के एक अधिकारी ने कहा कि पांच छात्रावासों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।