फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center will review the service records of 67 thousand employees

67 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की केंद्र करेगा समीक्षा

Sun, 18 Jun 2017 09:58 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 18 Jun 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Center will review the service records of 67 thousand employees
PM Modi

केंद्र सरकार बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले कर्मचारियों की पहचान के लिए 67 हजार कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी। इसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। यह समीक्षा प्रक्रिया सेवा तथा शासन प्रणाली को और बेहतर करने के सरकारी प्रयासों का हिस्सा है। 

विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया परिणामस्वरूप आचार संहिता का पालन नहीं करने वाले लोग दंड के अधिकारी हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार के लगभग 67000 कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड की समीक्षा की जा रही है। इसके जरिए खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की पहचान होगी।’
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इनमें से लगभग 25000 कर्मचारी अखिल भारतीय तथा समूह ‘ए’ सेवाओं से हैं जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय राजस्व सेवा आदि आते हैं। इस संबंध में कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि एक ओर सरकार का रुख उच्च स्तरीय दक्षता और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है जबकि दूसरी ओर सरकार ईमानदार अधिकारियों के लिए कामकाज के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजे आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के कुल 48.85 लाख कर्मचारी हैं। केंद्र सरकार पिछले एक साल में खराब प्रदर्शन करने वाले 129 कर्मचारियों को अनिवार्य तौर पर सेवानिवृत्त कर चुकी है। इसमें आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed