फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center told the court - Efforts are being made to return pregnant woman from America

केंद्र ने न्यायालय से कहा- गर्भवती महिला की अमेरिका से वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं

Tue, 12 May 2020 11:11 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 12 May 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Center told the court - Efforts are being made to return pregnant woman from America
supreme court - फोटो : ANI

केंद्र ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से अपने पति और नाबालिग पुत्री के साथ अमेरिका में फंसी गर्भवती महिला की भरसक मदद के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। वह कल रवाना होने वाली सैन फ्रांसिस्को-बेंगलुरू की उड़ान पकड़ सके इसके लिए कोशिश जारी है। यह महिला गर्भावस्था के अग्रिम चरण में है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस दंपती की याचिका पर सुनवाई के दौरान सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने यह जानकारी दी। इस दंपती ने सैन फ्रांसिस्को से 13 मई को उड़ान भरने वाले विमान में यथासंभव उन्हें स्थान उपलब्ध कराने और भारत लाने का निर्देश देने का न्यायालय से अनुरोध किया है।
विज्ञापन


पीठ ने अपने आदेश में कहा कि सालिसीटर जनरल ने कहा है कि याचिकाकर्ता (महिला) की सेहत का संज्ञान लेते हुए कल सैन फ्रांसिस्को से बंगलुरू के लिए उड़ान भरने वाले विमान से या फिर इसके बाद यथाशीघ्र आने वाली उड़ान से याचिकाकर्ताओं को भारत लाने के गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि ऐसी स्थिति में अब किसी नए आदेश की आवश्यकता नहीं है। पीठ ने इसके साथ ही याचिका का निस्तारण कर दिया। अधिवक्ता आनंद संजय नूली ने याचिकाकर्ताओं की ओर से याचिका पर बहस की। याचिका में अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया था कि इस गर्भवती महिला के भारत लौटने तक उसके लिए उचित चिकित्सा सुविधा का भी बंदोबस्त किया जाए। याचिका में कहा गया था कि समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलना महिला और उसके गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदेह हो सकता है।


यह दंपती कारोबार के साथ ही छुट्टियां मनाने के लिए 27 फरवरी को अमेरिका गया था। इस दंपतीका छह अप्रैल का वापसी का टिकट था। परंतु कोविड-19 महामारी के मद्देनजर मार्च महीने में लागू लॉकडाउन की वजह से याचिकाकर्ता नेवादा के डेटन मे फंस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed