फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center take decision on appointment of AA Qureshi as Chief Justice of Madhya Pradesh High Court

एमपी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में एए कुरैशी की नियुक्ति पर फैसला ले केंद्र: सुप्रीम कोर्ट

Fri, 02 Aug 2019 12:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 02 Aug 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Center take decision on appointment of AA Qureshi as Chief Justice of Madhya Pradesh High Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
उच्चतम न्यायालय ने केंद्र से न्यायमूर्ति ए ए कुरैशी को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की कॉलेजियम की अनुशंसा पर 14 अगस्त तक निर्णय लेने को कहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायधीश रविशंकर झा हैं। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने तत्कालीन मुख्य न्यायधीश संजय कुमार सेठ के सेवानिवृत होने के बाद 10 मई को जस्टिस एए कुरैशी को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए अपनी सिफारिश की थी। जस्टिस एए कुरैशी वर्तमान में गुजरात उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। 
विज्ञापन


लेकिन जून में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों को नजरंदाज करते हुए केंद्र सरकार ने रविशंकर झा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed