फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center released Rs 19,950 crore GST compensation to states

जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए केंद्र ने राज्यों को दिए 19,950 करोड़ रुपये

Thu, 20 Feb 2020 11:51 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 20 Feb 2020 11:51 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था में राजस्व नुकसान की भरपाई के तौर पर राज्य सरकारों को 19,950 करोड़ रुपया जारी किया है। इस मद के तहत केंद्र सरकार अब तक राज्यों को 1.2 लाख करोड़ रुपये दे चुकी है।

विज्ञापन
Center released Rs 19,950 crore GST compensation to states
जीएसटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार पिछले सोमवार को राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को 19,950 करोड़ रुपये जारी किए गए। जीएसटी व्यवस्था जुलाई 2017 से प्रभाव में आई। इसकी वजह से राज्यों की मूल्यवर्द्धित कर (वैट) वसूलने जैसी शक्ति चली गई। इसके एवज में जीएसटी कानून में राज्यों को शुरू के पांच साल में उनके राजस्व नुकसान के बदले क्षतिपूर्ति देने की गारंटी दी गई।

विज्ञापन


राज्यों को यह क्षतिपूर्ति देने के लिए जीएसटी में एक विशेष कोष बनाया गया जिसके लिए एक उपकर की व्यवस्था की गई। यह उपकर सामाजिक रूप से अहितकर और लक्जरी वस्तुओं पर लगाया जाता है।
विज्ञापन


बयान के अनुसार केंद्र सरकार इस मद के तहत अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कुल 1,20,498 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

लक्जरी और अहितकर वस्तुओं पर लगाए जाने वाले क्षतिपूर्ति उपकर से चालू वित्त वर्ष में 31 जनवरी 2020 तक 78,874 करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक 2017-18 में इस कोष में 62,611 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ जिसमें से 41,146 करोड़ रुपये राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 2018-19 में 95,081 करोड़ रुपये इस कोष में आए जबकि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को क्षतिपूर्ति के रूप में 69,275 करोड़ रुपये जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed