{"_id":"5a069eb04f1c1ba7678bad1d","slug":"center-is-planning-with-bihar-and-up-government-to-reach-patna-from-delhi-in-11-hours-by-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का प्लान- दिल्ली से पटना जाना होगा आसान, 18 के बजाय 11 घंटों में पूरा होगा सफर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्र का प्लान- दिल्ली से पटना जाना होगा आसान, 18 के बजाय 11 घंटों में पूरा होगा सफर
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से पटना तक का सफर आने वाले समय में 11 घंटे में पूरा किया जा सकेगा इसके लिए केंद्र सरकार एक नई योजना बना रही है, अभी ये सफर 18 घंटों में पूरा होता है। केंद्र, यूपी और बिहार सरकार के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की योजना बना रही है, जिसकी डेडलाइन साल 2019 रखी गई है।
विज्ञापन
हाईवे निर्माण के इस प्रोजेक्ट में रिंग रोड्स और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार किया जाएगा। यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलेंपमेंट अथॉरिटी के सीईओ अवनीश के. अवस्थी का कहना है कि ये कदम बेहद फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद दिल्ली से पटना सफर सिर्फ 11 घंटे में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही ये एक्सप्रेसवे बड़ी ट्रैफिक समस्या को हल करेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इसके लिए चार नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। दरअसल, दिल्ली से यूपी होकर बिहार जाने का सफर यमुना एक्सप्रेस के आन के बाद थोड़ा आसान हुआ, लेकिन यहां भी गाड़ियों का जमावड़ा अक्सर लगा रहता है। हैवी ट्रैफिक की समस्या दिवाली के दिन देखी गई जब हाईवे पर करीब 32 हजार गाड़ियों का जमावड़ा दिखा।
विज्ञापन
पढ़ें: Yamuna Expressway: बीते साल कोहरे ने छीनीं 49 जिंदगियां, मथुरा में ही हुए 23 हादसे
पटना एक्सप्रेसवे के लिए 2000 करोड़ का बजट रखा गया है। इससे पहले रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री ने पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए फंड भी ऑफर किया। अवस्थी का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को अगले साल मार्च तक शुरू कर दिया जाएगा। अवस्थी का कहना है कि इसके बारे में बिहार सरकार को जानकारी दे दी गई है।
उन्होंने कहा कि अगर वे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को पटना से जोड़ने में इच्छुक होंगे तो इसके लिए भी कदम उठाए जाएंगे। पूर्वांचल एक्स्प्रेसवे को पटना एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम एनएचएआई करेगा और ऐसा माना जा रहा है कि यह लखनऊ से पटना की दूरी लगभग आधी कर देगा।