फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center clears dues of Rs 1.18 lakh crore to states, SEBI to auction 61 properties of Saradha group

Big News: केंद्र ने राज्यों का बकाया चुकाया, शारदा समूह की 61 संपत्तियों की नीलामी करेगा सेबी

Tue, 13 Jun 2023 07:06 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 07:06 AM IST
सार

मंत्रालय ने कहा, इस रकम से राज्य विकास/कल्याण से संबंधित खर्च का वित्तपोषण कर सकेंगे। प्राथमिकता वाली योजनाओं और परियोजनाओं को संसाधन उपलब्ध करा सकेंगे। सामान्य तौर पर राज्यों को उनके कर हिस्से के रूप में 59,140 करोड़ जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन
Center clears dues of Rs 1.18 lakh crore to states, SEBI to auction 61 properties of Saradha group
वित्त मंत्रालय

विस्तार

केंद्र सरकार ने जून में राज्यों को उनकी कर हिस्सेदारी के तौर पर 1.18 लाख करोड़ रुपये की तीसरी किस्त जारी कर दी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा, 2023 में राज्यों को उनकी नियमित किस्त के अलावा एक अग्रिम किस्त भी जारी की गई है। इससे वे अपना पूंजीगत खर्च बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, इस रकम से राज्य विकास/कल्याण से संबंधित खर्च का वित्तपोषण कर सकेंगे। प्राथमिकता वाली योजनाओं और परियोजनाओं को संसाधन उपलब्ध करा सकेंगे। सामान्य तौर पर राज्यों को उनके कर हिस्से के रूप में 59,140 करोड़ जारी किए जाते हैं। उधर, सॉवरेन रेटिंग बढ़वाने के लिए वित्त मंत्रालय के अधिकारी 16 जून को मूडीज के साथ बैठक करेंगे
विज्ञापन


शारदा समूह की 61 संपत्तियों की नीलामी करेगा सेबी
पूंजी बाजार नियामक सेबी शारदा समूह की पश्चिम बंगाल में 61 संपत्तियों की नीलामी करेगा। यह नीलामी 17 जुलाई को 26.22 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर होगा। कोलकाता हाईकोर्ट ने जून, 2022 में सेबी को आदेश दिया था कि वह शारदा समूह की संपत्तियां तीन माह में नीलामी कर निवेशकों का पैसा लौटाए। शारदा समूह 239 निजी कंपनियों के साथ मिलकर चिटफंड योजना चला रहा था। इसने 17 लाख निवेशकों से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने चुनाव वाले पांच राज्यों में अफसरों के स्थानांतरण का निर्देश
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के मुख्य सचिवों को चुनाव से सीधे जुड़े अधिकारियों को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। इसमें गृह जिलों में तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाएगा। 

बॉम्बे हाईकोर्ट के तीन अधिवक्ता बने अतिरिक्त न्यायाधीश
तीन अधिवक्ताओं शैलेश प्रमोद ब्रह्मे, फिरदोश फिरोज पूनीवाला और जितेंद्र शांतिलाल जैन को सोमवार को बंबई हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 मई को इनके नामों की सिफारिश की थी। कानून मंत्रालय में न्याय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ये नियुक्तियां वरिष्ठता के क्रम में दो साल की अवधि के लिए की गई हैं। 

केरल : कुत्तों के हमले में 11 वर्षीय बच्चे की मौत
कन्नूर के पास मुजप्पिलंगड में आवारा कुत्तों के एक समूह के हमले में घायल 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर गंभीर रूप से घायल मिला। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ऑटिज्म से पीड़ित बच्चा रविवार शाम करीब 5 बजे से लापता था। इसके बाद बच्चे के परिजनों, स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर उसकी तलाश की। रात करीब 8:30 बजे घर के पास वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।


शुभदर्शिनी त्रिपाठी होंगी सर्बिया में भारत की राजदूत
विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि 1994 बैच की विदेश सेवा अधिकारी (आईएफएस) शुभदर्शिनी त्रिपाठी को सर्बिया में भारत की राजदूत नियुक्त किया गया है। फिलहाल, कजाखस्तान में भारत की राजदूत हैं। वे जल्द ही भारत लौंटेंगी और यहां से फिर सर्बिया पहुंचकर नई जिम्मेदारी संभालेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed