{"_id":"60822b8b8ebc3e8d39132654","slug":"center-advised-all-its-personnel-to-get-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase : केंद्र ने दी अपने सभी कर्मियों को कोरोना टीका लगवाने की सलाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase : केंद्र ने दी अपने सभी कर्मियों को कोरोना टीका लगवाने की सलाह
Fri, 23 Apr 2021 07:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:36 AM IST
सार
- 18 साल या उससे ज्यादा के सभी नागरिकों को टीका लगाए जाने का निर्णय हो चुका है।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को टीकाकरण कराने की सलाह दी है ताकि कोविड-19 (कोरोना वायरस) के प्रसार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके। अधिकृत आंकड़ों के हिसाब से देश में करीब 48.34 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा गया कि सरकार हालात पर करीबी नजर बनाए है। 18 साल या उससे ज्यादा के सभी नागरिकों को टीका लगाए जाने का निर्णय हो चुका है।
विज्ञापन
इस कारण सभी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को अपना टीकाकरण कराने की सलाह दी जाती है ताकि कोविड-19 के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। हालांकि उन्हें टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना होगा।
विज्ञापन