फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Censor Board returns film padmavati due to some technical reasons

सेंसर बोर्ड ने दिया भंसाली को झटका, लौटाई पद्मावती, फिर से करना होगा आवेदन

Sat, 18 Nov 2017 03:35 AM IST
एजेंसी/ मुंबई 
एजेंसी/ मुंबई  Updated Sat, 18 Nov 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
Censor Board returns film padmavati due to some technical reasons
- फोटो : SOCIAL MEDIA

फिल्म पद्मावती को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश के कई हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सेंसर बोर्ड ने शुक्रवार को तकनीकी कारणों से फिल्म निर्माताओं को लौटा दी है। इससे फिल्म के एक दिसंबर को रिलीज होने पर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन

 
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सूत्रों ने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए फिल्म पिछले हफ्ते जमा की गई थी। हमने दस्तावेज की जांच की। हमने निर्माताओं को बताया कि उनका आवेदन अधूरा है। 
विज्ञापन

हमने उनसे इसे पूरा कर फिर से भेजने को कहा है। सूत्रों ने कहा कि अब जब यह फिल्म दोबारा सेंसर बोर्ड के पास आएगी तब फिर से नियमों के अनुसार समीक्षा की जाएगी। हालांकि उन्होंने आवेदन में कमियों के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात चुनाव तक अटक सकती है फिल्म
सेंसर बोर्ड से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने भले ही तकनीकी खामी के आधार पर फिल्म को लौटाया है, लेकिन संभावना है कि फिल्म को गुजरात चुनाव के बाद ही मंजूरी दी जाए। गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को मतदान होना है। 

दावा, तय तिथि पर रिलीज करेंगे 
वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी अजीत अंधारे ने कहा कि एक छोटी तकनीकी खामी है जिसे दूर करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म को 12 जनवरी को रिलीज किए जाने की बात पूरी तरह अफवाह है। फिल्म एक दिसंबर को ही रिलीज होनी है। 


विवादित दृश्य हटाने को सुप्रीम कोर्ट में याचिका
फिल्म पद्मावती का मामला शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इसमें रानी पद्मावती का चरित्र हनन किया गया है। याचिकाकर्ता ने फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed