फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Celebration of faith in temples on new year news in hindi

New Year 2023: नए साल पर मंदिरों में भी आस्था का उत्सवविंध्यवासिनी धाम व महाकाल पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 01 Jan 2023 07:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 07:04 AM IST
सार

वाराणसी में बाबा विश्वनाथ धाम, मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेिवहारी मंदिर, मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी, जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में मां वैष्णो देवी व मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का रेला दिख रहा है।

विज्ञापन
Celebration of faith in temples on new year news in hindi
बाबा महाकाल की भस्म आरती - फोटो : Mahakal Mandir FB

विस्तार

नव वर्ष का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों पर सैलानियों की भीड़ है, तो देशभर के प्रमुख मंदिरों में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा है। पूरे साल सुखमय जीवन व उत्साह की कामना के लिए लाखों श्रद्धालु अपने-अपने इष्ट के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी में बाबा विश्वनाथ धाम, मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेिवहारी मंदिर, मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी, जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में मां वैष्णो देवी व मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आस्था का रेला दिख रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, नव वर्ष के पहले दिन करीब 5 लाख लोग महाकाल दरबार में हाजिरी लगाएंगे। विंध्यवासिनी धाम में भी तीन से चार लाख दर्शनार्थियों के पहुंचने का अनुमान है। मां वैष्णो देवी में भी जयकारे लगाते भक्तों का हुजूम पहुंच चुका है।
विज्ञापन


महाकालेश्वर : सुरक्षा के कड़े इंतजाम
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि गर्भगृह व नंदी परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां वैष्णो देवी : पिछले साल जैसे हादसे से बचने के लिए श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने कमर कस रखी है। 

विंध्यवासिनी धाम
मिर्जापुर प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन के लिए 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। धाम को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। काशी विश्वनाथ : नए साल की पूर्व संध्या पर दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। नए साल के दिन 5-6 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रीबांकेविहारी : साल के अंतिम दिन शनिवार को करीब एक लाख श्रद्धालु पहुंचे। व्यवस्था संभालने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed