फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEC Sushil Chandra and Election Commissioner Rajiv Kumar, today held meeting with senior officers of West Bengal

बंगाल : मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुलाई बैठक, कहा- कोविड-19 के नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरतें

Sat, 24 Apr 2021 04:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 24 Apr 2021 04:19 PM IST
सार

  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई। इस बैठक में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
CEC Sushil Chandra and Election Commissioner Rajiv Kumar, today held meeting with senior officers of West Bengal
सुशील चंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दलों के बीच चुनावी रण जारी है। अब तक राज्य में छह चरण का मतदान हो गया है। वहीं इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को प्रचार अभियान में कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन की समीक्षा के लिए बंगाल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, एसीएस (गृह सचिव), सचिव (आपदा प्रबंधन), डीजीपी, कोलकाता के पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में अभी दो चरण के मतदान बाकी हैं। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान में कोविड-19 दिशानिर्देशों के पालन की शनिवार को समीक्षा की। 
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के शीर्ष पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, स्वास्थ्य सचिव और कोलकाता के पुलिस आयुक्त के साथ कोविड-19 दिशा-निर्देश के पालन की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन






मुख्य चुनाव आयुक्त ने उन लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय महामारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया जो कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करते हैं। निर्वाचन आयोग ने कुछ दिन पहले ही रोड शो और पैदल मार्च पर रोक लगा दी थी और जनसभा में अधिकतम 500 लोगों के शामिल होने की सीमा तय की है।

उल्लेखनीय है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों को लागू करने के मामले में निवार्चन आयोग के प्रति असंतोष व्यक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed