फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEC Rajiv Kumar says Fake news big threat it destroys people trust in electoral process

CEC: राजीव कुमार बोले- फर्जी खबरें बड़ा खतरा, चुनावी प्रक्रियाओं में खत्म होता है लोगों का भरोसा

Fri, 24 Jan 2025 06:50 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 06:50 AM IST
सार

राजीव कुमार ने चुनावों के भविष्य को आकार देने में एआई-संचालित प्रक्रियाएं, ऑनलाइन और दूरस्थ मतदान, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और वैश्विक सहयोग में वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मौजूद सभी चुनाव प्रबंधन निकायों से चुनावों को अधिक पारदर्शी, समावेशी और सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी प्रगति के अवसरों को तलाशने का आग्रह किया।

विज्ञापन
CEC Rajiv Kumar says Fake news big threat it destroys people trust in electoral process
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : ANI(Video Grab)

विस्तार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने फर्जी बयानों व धारणाओं को लेकर आगाह करते हुए चिंता जताई कि इससे चुनावी प्रक्रिया में विश्वास खत्म होता है। उन्होंने कहा कि गलत सूचनाएं खास तरह से ऐसे वक्त प्रसारित की जाती हैं जिससे चुनाव प्रक्रिया को निशाना बनाया जा सके। वह निर्वाचन आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न चुनाव प्रबंधन निकायों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन


राजीव कुमार ने चुनावों के भविष्य को आकार देने में एआई-संचालित प्रक्रियाएं, ऑनलाइन और दूरस्थ मतदान, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और वैश्विक सहयोग में वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने मौजूद सभी चुनाव प्रबंधन निकायों से चुनावों को अधिक पारदर्शी, समावेशी और सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी प्रगति के अवसरों को तलाशने का आग्रह किया। उन्होंने न सिर्फ वैश्विक स्तर पर चुनावी प्रक्रियाओं की सुरक्षा करने में बल्कि उनकी पहुंच और प्रभाव का विस्तार करने में भी चुनाव प्रबंधन निकायों की भूमिका का उल्लेख किया। सम्मेलन में 13 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिनमें भूटान, जॉर्जिया, नामीबिया, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, आयरलैंड, मॉरीशस, फिलीपीन, रूस, ट्यूनीशिया और नेपाल ने हिस्सा लिया। इन देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के करीब 30 प्रतिनिधि शामिल थे।
विज्ञापन


चुनौतियों से निपटने में 2024 निर्णायक साल रहा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव ने कहा कि 2024 चुनौतियों और जटिलताओं के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों के लिहाज से एक निर्णायक साल था। इसमें दक्षता, पारदर्शिता और मतदाता विश्वास बढ़ाने में प्रौद्योगिकी और डिजिटल नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कुमार ने कहा कि 64 करोड़ 70 लाख मतदाताओं और दस लाख से अधिक मतदान केंद्रों की रिकॉर्ड भागीदारी के साथ यह चुनाव अधिक समावेशी भी थे। विशेष रूप से महिलाओं, 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) और तीसरे लिंग के बीच अधिक भागीदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की ईवीएम का विदेश में डंका
भारत की ईवीएम का डंका कैसे विदेशों में बज रहा है। भूटान के मुख्य चुनाव आयुक्त दाशो सोनम टोपगे ने ईवीएम उपलब्ध कराने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। इसके कारण भूटान के चुनाव में ईवीएम से आई प्रक्रिया दक्षता की सराहना की और कहा कि ईवीएम ने भूटान के लोगों का विश्वास जीता है। टोपगे ने डिजिटल आईडी पर भूटान का पक्ष रखते हुए कहा कि उनके देश के पास बायोमेट्रिक एकीकृत राष्ट्रीय आईडी है, जिसका उपयोग मतदाता प्रमाणीकरण के लिए किया जाता है। भूटान भविष्य के चुनावों में ऑनलाइन मतदान की संभावना तलाश रहा है।
nचुनावों के भविष्य पर विशेष सत्र आज...सम्मेलन में शुक्रवार को विभिन्न देशों में ‘चुनावों का भविष्य’ विषय पर एक सत्र आयोजित किया जाएगा। इसका समापन ‘परिणाम दस्तावेज की घोषणा’ के साथ होगा, जिसमें चुनावों में लोकतंत्रों के बेहतर तालमेल और मजबूती के लिए साझा प्रतिबद्धता को दर्शाया जाएगा।


भ्रामक सूचनाएं बड़ा खतरा : मॉरीशस
मॉरीशस के मुख्य चुनाव आयुक्त अब्दुल रहमान ने भी फर्जी खबरों के खतरे पर जोर देते हुए कहा कि इससे चुनाव निकायों में मतदाताओं का भरोसा कम होता है। चुनाव कर्मचारियों की भर्ती के लिए फर्जी ऑनलाइन आवेदनों के एक विशेष मामले का जिक्र करते हुए रहमान ने चुनावों के दौरान गलत सूचना और भ्रामक सूचनाओं के खतरे को बढ़ाने में प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त की। वहीं नामीबिया निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि ने सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से निपटने के सुझाव मांगे। इंडोनेशिया के निर्वाचन आयोग के आयुक्त इदान होलिक ने वास्तविक समय में गलत सूचनाओं से निपटने के लिए एक समर्पित व्हाट्सएप चैनल का इस्तेमाल के अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed