{"_id":"65a09317a1f65d99b30b5778","slug":"cec-rajiv-kumar-asked-state-chief-electoral-officers-to-deliver-spotless-lok-sabha-election-2024-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: सीईओ सम्मेलन में सीईसी का निर्वाचन अफसरों को निर्देश, बेदाग लोकसभा चुनाव सुनिश्चित करें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
LS Polls: सीईओ सम्मेलन में सीईसी का निर्वाचन अफसरों को निर्देश, बेदाग लोकसभा चुनाव सुनिश्चित करें
Fri, 12 Jan 2024 06:47 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:47 AM IST
सार
निर्वाचन आयोग ने एक बयान जारी कर कहा, सम्मेलन हालिया विधानसभा चुनावों से मिले अनुभवों और सीख को साझा करने के अलावा चुनावों की योजना, खर्चों के निगरानी तंत्र, मतदाता सूचियों, आईटी के इस्तेमाल, डाटा मैनेजमेंट और ईवीएम पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (सीईओ) को मार्च से मई के बीच होने वाले लोकसभा चुनाव बेदाग तरीके से कराने का निर्देश दिया है। राजीव कुमार बृहस्पतिवार को राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के सीईओ के दो दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सीईसी ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पुख्ता हैं। मार्च के पहले पखवाड़े में आम चुनाव की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
कुमार ने कहा कि आगामी चुनावों का मुख्य जोर मतदाताओं के लिए बेहतरीन अनुभव सुनिश्चित करना है। सम्मेलन में उन सीईओ ने विस्तृत प्रस्तुति दी जिनके राज्यों में अभी हाल में चुनाव संपन्न हुए हैं। निर्वाचन आयोग ने एक बयान जारी कर कहा, सम्मेलन हालिया विधानसभा चुनावों से मिले अनुभवों और सीख को साझा करने के अलावा चुनावों की योजना, खर्चों के निगरानी तंत्र, मतदाता सूचियों, आईटी के इस्तेमाल, डाटा मैनेजमेंट और ईवीएम पर चर्चा के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट को भी रीलॉन्च किया।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी ने आइकन का पद छोड़ा
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने चुनाव आयोग के राष्ट्रीय आइकन का पद छोड़ दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी पर बन रही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में मुख्य भूमिका निभाने के कारण उन्होंने यह निर्णय किया।
विज्ञापन