{"_id":"5ac51d3a4f1c1bee618b579c","slug":"cec-op-rawat-arrives-in-karnataka-to-check-election-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी तैयारियां जांचने कर्नाटक पहुंचे सीईसी, 12 मई को होने हैं विधानसभा मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चुनावी तैयारियां जांचने कर्नाटक पहुंचे सीईसी, 12 मई को होने हैं विधानसभा मतदान
एजेंसी, बंगलूरू
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीईसी, ओपी रावत
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ओपी रावत कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों को जांचने यहां पहुंच गए हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक पुस्तिका भी जारी की। राज्य में 12 मई को मतदान होना है और 15 मई को मतगणना की जाएगी। सीईसी के साथ दो अन्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा और अशोक लवासा भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
पुस्तिका जारी करने के बाद बुधवार को सीईसी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। सीईसी और अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों ने मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, शीर्ष पुलिस अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी विस्तार से रिव्यू बैठक में हिस्सेदारी करेंगे। अगले दो दिन में उनके विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मिलने की योजना है।
विज्ञापन
जेडीएस ने सीईसी से मुख्य सचिव की शिकायत
उधर, जनता दल (सेक्युलर) ने बुधवार को सीईसी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें राजनीतिक दलों की शिकायत और प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का आग्रह किया गया। जेडीएस ने मुख्य सचिव के. रत्न प्रभु को आचार संहिता लागू होने के बावजूद तीन महीने का कार्य विस्तार दिए जाने पर भी सवाल उठाया। ज्ञापन में ये सेवा विस्तार गैरकानूनी बताया गया है।
विज्ञापन