फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CEC condemns derogatory, undignified remarks towards women; directs officials to sternly deal with violators

Election: CEC ने की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों की आलोचना, अधिकारियों को सख्ती से निपटने के निर्देश

Fri, 08 Nov 2024 07:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

Election: सीईसी ने सभी सियासी दलों और उम्मीदवारों से अपील की है कि वे महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी से बचें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेताओं या अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के किसी भी पहलू की आलोचना नहीं की जानी चाहिए।

विज्ञापन
CEC condemns derogatory, undignified remarks towards women; directs officials to sternly deal with violators
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं के खिलाफ की गई नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी टिप्पणियों के खिलाफ समय पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एक समीक्षा बैठक के दौरान कुमार ने महिलाओं के सम्मान और गरिमा के खिलाफ की गई अपमानजनक भाषा पर नाराजगी जताई। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त और रिटर्निंग अधिकारी मौजूद थे।  
विज्ञापन


'निजी जीवन के किसी पहलू की न करें आलोचना'
सीईसी ने सभी सियासी दलों और उम्मीदवारों से अपील की है कि वे महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी से बचें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नेताओं या अन्य दलों के कार्यकर्ताओं के निजी जीवन के किसी भी पहलू की आलोचना नहीं की जानी चाहिए। विरोधियों को नीचा दिखाने के लिए किसी भी तरह के निम्न स्तरीय व्यक्तिगत हमले नहीं किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'चुनाव आचार संहिता के तहत की जाएगी कड़ी कार्रवाई'
राजीव कुमार ने यह भी कहा कि उम्मीदवारों या राजनेताओं द्वारा महिलाओं के सम्मान और गरिमा के खिलाफ की जाने वाली किसी भी टिप्पणी पर चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी उम्मीदवार और पार्टी नेता अपने भाषणों और सार्वजनिक संवाद में महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाते हुए अपना आचरण सुधारेंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed