फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDSCO will consider applications for approval of emergency use of Covid19 vaccines on Wednesday

भारत में कोरोना वैक्सीनों के आपात इस्तेमाल के आवेदनों पर बुधवार को होगा विचार

Mon, 07 Dec 2020 11:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
CDSCO will consider applications for approval of emergency use of Covid19 vaccines on Wednesday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीनों के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति संबंधी आवेदनों पर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) बुधवार को विचार करेगा। यह जानकारी सोमवार को सूत्रों ने दी। बता दें कि भारत में फाइजर, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक ने वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति मांगी है।

विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट की ओर से कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल के लिए मांगी गई अनुमति पर डीजीसीआई (ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) अगले 10 दिन के अंदर मुहर लगा सकता है। बता दें कि आगरा मेट्रो के शिलान्यास के मौके पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश को अब वैक्सीन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन



सूत्रों ने बताया, ‘हालांकि इनमें से अभी तक कोई भी आवेदन समिति को नहीं भेजा गया है और इस बारे में कोई तारीख तय नहीं की गयी है।’ उल्लेखनीय है कि फाइजर को ब्रिटेन और बहरीन में अपनी वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। ब्रिटेन किसी वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी वाला पहला देश भी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट ने ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ के लिए छह दिसंबर को इस संबंध में मंजूरी मांगी थी। चार दिसंबर को फाइजर ने केंद्रीय औषधि नियामक से टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मांगी थी। वहीं, भारत बायोटेक ने सोमवार को टीके के आपात उपयोग की अनुमति के लिए केंद्रीय औषधि नियामक में आवेदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed