फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDSCO issues sampling guidelines to ensuring quality and efficacy of drugs, cosmetics

CDSCO: 'सुनिश्चित हो दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों की गुणवत्ता', सीडीएससीओ ने जारी किए नए दिशानिर्देश

Sat, 17 Feb 2024 09:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 17 Feb 2024 09:08 PM IST
सार

CDSCO: सीडीएससीओ ने शनिवार को नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि दवाओं व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की गुणवत्ता और उनके असर असर को सुनिश्चित करने लिए एक समान नमूना प्रणाली अपनाई जाए।

विज्ञापन
CDSCO issues sampling guidelines to ensuring quality and efficacy of drugs, cosmetics
दवाईयां (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने शनिवार को दिशानिर्देश जारी किए हैं कि दवाओं व सौंदर्य प्रसाधन सामग्री की गुणवत्ता और उनके असर की निगरानी के लिए एक समान नमूना प्रणाली अपनाई जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करने वाले शीर्ष दवा नियामक सीडीएससीओ ने कहा कि अभी ज्यादातर दवाएं बड़े ब्रांड से ली जा रही हैं और उनका कवर केवल शहरी और उपनगरीय इलाकों तक ही है। 

विज्ञापन

दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और चिकित्सा उपकरणों के नमूने लेने के लिए पिछले हफ्ते नए दिशानिर्देश अधिसूचित किए गए थे। इनमें कहा गया कि अंदरूनी इलाकों या ग्रामीण क्षेत्रों को इसमें शामिल नहीं किया गया है, जिससे सुदूर स्थित उपयोगकर्ता या अंतिम उपयोगकर्ता को प्राप्त दवाओं की गुणवत्ता का आकलन नहीं किया गया। 
विज्ञापन


इनमें कहा गया कि पिछले रुझानों में यह देखा गया है कि नमूना चयन और नमूने के स्थान आदि के लिए कोई परिभाषित पद्धति नहीं है। नए दिशानिर्देशों में कहा गया है कि कुछ क्षेत्रों में सौंदर्य प्रसाधान के नमून एकत्र नहीं किए गए। इनमें कहा गया है कि ऐसे बिक्री केंद्रों का केंद्रीकृत डाटाबेस नहीं है, जहां नकली उत्पादों की सूचना दी गई हो। ऐसे केंद्रों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया कि यह दिशानिर्देश खासतौर पर उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल करने और विनिर्माण केंद्रों से बाजार में आने वाली विभिन्न प्रकार की दवाओं, सौंदर्य प्रसाधनों और उपकरणों के उपयोग पर केंद्रित है। इसमें नकली दवाओं की सूची को सीडीएससीओ की वेबसाइट पर प्रकाशित करना होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में उनके उपयोग से बचा जा सके। यह सूची हर माह अपडेट की जाएगी।  अभी सीडीएससीओ की ओर से साझा जाने वाली बिना गुणवत्ता वाली और नकली दवाओं की सूची हर महीने अपडेट नहीं की जाती है। उन वितरकों (डिस्ट्रीब्यूटर) की जानकारी साझा नहीं की जाती है, जहां से नमूने लिए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed