फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDSCO issued distribution guidelines regarding no sale of substandard pharmaceutical products

CDSCO: नकली, मिलावटी और घटिया फार्मास्युटिकल उत्पादों की बिक्री को लेकर मसौदा दिशानिर्देश जारी, पढ़ें खबर

Thu, 18 Apr 2024 11:10 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:10 PM IST
सार

मसौदे में कहा गया है कि फार्मास्युटिकल उत्पाद वितरकों को गुणवत्ता बनाए रखना होगा। प्रत्येक वितरण स्थल के प्रबंधन द्वारा एक जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा। उस व्यक्ति के पास गुणवत्ता को सुनिश्चित रखने की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
CDSCO issued distribution guidelines regarding no sale of substandard pharmaceutical products
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देश में नकली, मिलावटी और घटिया फार्मास्युटिकल उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अच्छी वितरण प्रथाओं के दिशानिर्देशों का मसौदा जारी किया है। सीडीएससीओ द्वारा जारी दिशानिर्देश विश्व स्वास्थ्य संगठन की तकनीक रिपोर्ट श्रृंखला (टीआएस) से प्रेरित हैं, जो अच्छे भंडारण और वितरण प्रथाओं पर आधारित हैं।

विज्ञापन

खराब उत्पादों को बाजार में आने से रोकना आवश्यक है
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नए दिशानिर्देश हर उन व्यक्तियों और कंपनियों पर लागू होंगे, जो दवाओं सहित संबंधित सामानों के भंडारण और वितरण से जुड़े हैं। मसौदा दिशानिर्देश में कहा गया है कि मानक गुणवत्ता पर खरा न उतरने वाले और नकली उत्पाद सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा है। ऐसे उत्पादों को बाजार में आने से रोकना आवश्यक है। दिशानिर्देश बाजार में घटिया उत्पादों को आने से बचाने के लिए आपूर्ति शृंख्ला के विभिन्न चरणों में जिम्मेदारी तय की जाएगी। मसौदे में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एक नामित और सक्षम व्यक्ति के निरीक्षण को शामिल करने की सिफारिश की गई है। व्यक्ति को नामित करने का प्रक्रिया स्वतंत्र और विस्तृत हो। 

विज्ञापन

एक जिम्मेदार व्यक्ति की नियुक्ति, गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी
मसौदे में कहा गया है कि फार्मास्युटिकल उत्पाद वितरकों को गुणवत्ता बनाए रखना होगा। प्रत्येक वितरण स्थल के प्रबंधन द्वारा एक जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त किया जाएगा। उस व्यक्ति के पास गुणवत्ता को सुनिश्चित रखने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही लौटाए गए उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नष्ट कर दिया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed