फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDSCO becomes strict on investigation of cough syrup Now records will have to be given every day

CDSCO: कफ सिरप की जांच पर सख्त हुआ सीडीएससीओ; अब हर दिन देने होंगे रिकॉर्ड

Mon, 26 Jun 2023 04:55 AM IST
शिव शरण शुक्ला परीक्षित निर्भय
परीक्षित निर्भय Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 26 Jun 2023 04:55 AM IST
सार

मुंबई और गाजियाबाद स्थित केंद्रीय प्रयोगशालाओं में सबसे अधिक नमूने जांच के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ में एक भी नमूना जांच के लिए नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में मुंबई स्थित प्रयोगशाला ने पत्र लिखकर कहा है कि उनके पास 92 नमूने पहुंचे हैं। इससे अधिक क्षमता उनके पास नहीं है।  

विज्ञापन
CDSCO becomes strict on investigation of cough syrup Now records will have to be given every day
कफ सिरप - फोटो : istock

विस्तार

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने देश की 14 से ज्यादा सरकारी प्रयोगशालाओं में होने वाली कफ सिरप की जांच में सख्ती दिखाई है। संगठन ने राज्यों को गुणवत्ता जांच के लिए भेजे जाने वाले नमूनों में समान वितरण पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी प्रयोगशालाओं के लिए अपने यहां होने वाले नमूने की जांच की रिपोर्ट हर दिन देना अनिवार्य की गई है।

विज्ञापन


नमूनों की जांच से संबंधित सभी जानकारी दिल्ली स्थित सीडीएससीओ के मुख्यालय तक आने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, ताकि फार्मा कंपनियों के साथ राज्यों को यह जानकारी मिल सके कि कौन सी प्रयोगशाला में कितने नमूने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


मुंबई और गाजियाबाद की प्रयोगशाला में पहुंच रहे सबसे अधिक नमूने
दरअसल, मुंबई और गाजियाबाद स्थित केंद्रीय प्रयोगशालाओं में सबसे अधिक नमूने जांच के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ में एक भी नमूना जांच के लिए नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में मुंबई स्थित प्रयोगशाला ने पत्र लिखकर कहा है कि उनके पास 92 नमूने पहुंचे हैं। इससे अधिक क्षमता उनके पास नहीं है। इसलिए जब तक इन नमूने की जांच पूरी नहीं होती है तब तक दूसरी प्रयोगशाला में नमूने भेजे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा की गुणवत्ता पर उठ चुके हैं सवाल
सीडीएससीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत निर्मित कफ सिरप की गुणवत्ता को लेकर हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य देशों ने सवाल खड़े किए हैं, जिसके चलते सरकार ने बीते एक जून से निर्यात करने से पहले कफ सिरप की घरेलु प्रयोगशाला में गुणवत्ता जांच का नियम लागू किया है। इसी के तहत, बीते 24 दिन से जांच प्रक्रिया चल रही है। हालांकि किसी में अधिक तो कहीं कम नमूने की वजह से यह पूरी प्रक्रिया काफी प्रभावित हो रही है। इसलिए सीडीएससीओ ने राज्य सरकारों, औषधि विभाग और प्रयोगशालाओं के प्रबंधन को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए हर दिन जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed