फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Rawat in Raisina dialogue says we can bring an end to terrorism by using American model

सीडीएस रावत बोले- आतंकवाद को खत्म करने के लिए अमेरिकी मॉडल अपनाना होगा

Thu, 16 Jan 2020 10:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 16 Jan 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
CDS General Rawat in Raisina dialogue says we can bring an end to terrorism by using American model
सीडीएस जनरल रावत - फोटो : ANI

रायसीना डायलॉग के तीसरे दिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने दिल्ली में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने आतंकवाद को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए हमें वैसा ही रवैया अपनाना चाहिए जैसा की अमेरिका ने 9/11 के बाद किया था।

विज्ञापन



विज्ञापन


सीडीएस ने कहा, 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हो रही है। यह ऐसी चीज है जो लगातार रहेगी, हमें इसके साथ तब तक रहना होगा जब तक की हम इसे समझ न जाएं और आतंकवाद की जड़ों तक न पहुंचे। अगर हमें ऐसा लगता है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म होने वाली है, तो हम गलत हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरल बिपिन रावत ने कहा, 'हम आतंकवाद को समाप्त कर सकते हैं और यह केवल उसी तरह हो सकता है जिस तरह से अमेरिकियों ने 9/11 के बाद शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक युद्ध करें। ऐसा करने के लिए आपको आतंकवादियों को अलग-थलग करना होगा, जो भी आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है उसके साथ भी यही करना होगा।' 

सीडीएस रावत ने आगे कहा, 'जब तब आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश हैं, तब तक हमें इस खतरे का सामना करते रहना होगा। हमें इससे निर्णायक ढंग से निपटना होगा। वह आतंकवादियों को प्रॉक्सी के रूप में उपयोग करते हैं, उन्हें हथियार उपलब्ध कराते हैं, उन्हें फंडिंग करते हैं। ऐसे में हम आतंकवाद को नियंत्रित नहीं कर सकते।'
 

शांति वार्ता पर जनरल रावत ने कहा कि आपको (अफगानिस्तान में) हर किसी के साथ एक शांति समझौते पर आना होगा, अगर आपको उनके साथ शांति समझौते करना है तो शांति वार्ता के लिए जाना होगा। तालिबान या जो भी संगठन आतंक के हथियार को छोड़ना चाहते हैं उन्हें राजनीतिक मुख्यधारा में आना होगा।

उन्होंने कहा कि वित्तीय कार्रवाई कार्यबल द्वारा आतंकवाद समर्थित देश को ब्लैकलिस्ट करने का कदम अच्छा है। आपको कूटनीतिक अलगाव करना होगा। सीडीएस के पद को लेकर उन्होंने कहा कि सीडीएस को स्पष्ट और अच्छी तरह से परिभाषित जिम्मेदारियां मिली हैं। उसके पास परिचालन मुद्दों को छोड़कर तीन सेवा प्रमुखों पर कुछ अधिकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed