फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Bipin Rawat statement on loc Ceasefire and jammu kashmir

सीडीएस जनरल बिपिन रावत बोले : कश्मीर के लोग शांति चाहते हैं, भटके हुए युवाओं को समझाने की जरूरत

Tue, 22 Jun 2021 08:18 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Jun 2021 08:18 PM IST
सार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने मंगलवार को एलओसी पर चल रही गतिविधियों के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाके के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
CDS General Bipin Rawat statement on loc Ceasefire and jammu kashmir
जनरल बिपिन रावत - फोटो : ANI

विस्तार

जनरल बिपिन रावत ने कहा कि सीमा पर अब तक संघर्ष विराम जारी है, जो एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन ड्रोन का उपयोग करके हथियारों और गोला-बारूद के जरिए घुसपैठ की जा रही है जो कि शांति के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यदि आंतरिक शांति प्रक्रिया बाधित होती है, तो हम वास्तव में यह नहीं कह सकते कि युद्धविराम अब तक जारी है। युद्धविराम का मतलब यह नहीं है कि आप सीमाओं पर संघर्ष विराम करें और भीतरी इलाकों में घुसपैठ करें। उन्होंने कहा कि हम पूरे जम्मू-कश्मीर में शांति चाहते हैं। 

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के लोग शांति चाहते हैं : रावत
रावत ने कहा कि मुझे पता है कि जम्मू-कश्मीर के लोग खुद शांति स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में बहुत सारे आतंकवाद और उग्रवाद देखे हैं। लोग अब शांति की वापसी की ओर देख रहे हैं, खासकर अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से उनकी उम्मीदें और बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो समय आएगा, जब लोग खुद हिंसा से दूर हो जाएंगे और घाटी में उग्रवाद नहीं होने देंगे, क्योंकि स्थानीय लोगों के समर्थन के बिना उग्रवाद और आतंकवाद जीवित नहीं रह सकते। 
विज्ञापन


भटके हुए युवाओं को समझाने की जरूरत: रावत
कुछ युवा जिन्हें गुमराह किया गया है, मुझे लगता है कि हमें उनकी पहचान करने और यह देखने की जरूरत है कि हम उनके साथ कितनी अच्छी तरह बातचीत कर सकते हैं और उन्हें समझा सकते हैं कि आतंकवाद आगे का रास्ता नहीं है, बल्कि शांति आगे का रास्ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों सेनाओं को एकीकृत होने की जरूरत: रावत 
उन्होंने कहा कि यदि तीनों सेनाएं एकीकृत होकर संयुक्तता और परिवर्तन की कोशिश करती हैं तब मुझे लगता है कि हम अपनी मौजूदा सेवाओं की बेहतर दक्षता और उपयोग को और भी बेहतर ढंग से सुनिश्चित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम भविष्य में मुकाबले के लिए बेहतर तरीके से तैयार होंगे।




थिएटर कमांड की गठन प्रक्रिया सही रास्ते पर: रावत
रावत ने कहा कि थिएटर कमांड की गठन प्रक्रिया सही रास्ते पर चल रही है। हम तीनों सेवाओं के अधिकांश मुद्दों को हल करने में सक्षम हो गए हैं। जल्द ही कुछ अच्छा परिणाम मिलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed