{"_id":"61b09ee0244098224207e224","slug":"cds-general-bipin-rawat-family-wife-madhulika-rawat-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"CDS Rawat Family: उत्तराखंड के रहने वाले थे जनरल बिपिन रावत, पिता ने भी दी थी सेना में सेवा, जानिए उनके परिवार के बारे में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CDS Rawat Family: उत्तराखंड के रहने वाले थे जनरल बिपिन रावत, पिता ने भी दी थी सेना में सेवा, जानिए उनके परिवार के बारे में
Wed, 08 Dec 2021 05:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:32 PM IST
सार
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी भी सवार थीं। इस रिपोर्ट में जानिए जनरल रावत के परिवार के बारे में...
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
तमिलनाडु में बुधवार को खराब मौसम स्थितियों के चलते भारतीय वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधूलिका रावत समेत कुल 14 लोग सवार थे। नीलगिरि और तमिलनाडु के बीच कुन्नूर के जंगल में हुए इस हादसे में सीडीएस उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की जा चली गई है। उत्तराखंड से आने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को 31 दिसंबर 2019 को देश के पहले सीडीएस की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
जानिए सीडीएस जनरल रावत के बारे में
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे बिपिन रावत के पिता लक्ष्मण सिंह रावत लेफ्टिनेंट जनरल थे। उन्होंने शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला से पढ़ाई की है। दिसंबर 1978 में उन्हें भारतीय सैन्य अकादमी से गोरखा रायफल्स की 5वीं बटालियन में नियुक्ति मिली थी। यहां उन्हें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
सेना से जुड़ी हुई हैं मधूलिका रावत भी
सीडीएस का पद दिए जाने से पहले वह थल सेना के 27वें अध्यक्ष थे। इससे पहले एक सितंबर 2016 को उन्हें सेना का उप प्रमुख बनाया गया था। जनरल रावत की पत्नी मधूलिका रावत भी सेना से जुड़ी हुई हैं। वह आर्मी वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं। जनरल रावत की दो बेटियां हैं। उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए की पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन