फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Anil Chauhan visited an Air Force Station and forward areas in North Bengal

CDS Visit: सीडीएस अनिल चौहान पहुंचे हाशीमारा, अग्रिम क्षेत्रों का किया दौरा, गृहमंत्री कल अरुणाचल पहुंचेंगे

Sun, 09 Apr 2023 05:37 PM IST
कुमार विवेक एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 09 Apr 2023 05:37 PM IST
सार

CDS Visit: सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह अरुचाल प्रदेश पहुंचेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे समोवार को वाइब्रेंट विलेज योजना सहित कई सौगात देंगे। सोमवार को गृहमंत्री अरुणाचल प्रदेश के किबिथू गांव में स्वर्ण जयंती सीमा रोशनी कार्यक्रम के तहत नौ सूक्ष्म पनबिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
CDS General Anil Chauhan visited an Air Force Station and forward areas in North Bengal
सीडीएस अनिल चौहान व अन्य सैन्य अधिकारी। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-चीन तनातनी के बीच, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल अनिल चौहान ने अग्रिम क्षेत्र का दौरा किया। वे उत्तर बंगाल में वायु सेना स्टेशन हाशीमार पहुंचे और जीओसी, त्रिशक्ति कोर आगे के क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सीडीएस ने बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा की। क्षेत्र में विकास और परिचालन और रसद तैयारियों का जायजा लिया। सीडीएस ने दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ व्यापक बातचीत की और उनके उच्च मनोबल और पेशेवराना अंदाज की सराहना की।

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इसके बाद सीडीएस ने सुकना में त्रिशक्ति कोर के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्हें सिक्किम में उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सीडीएस ने पूर्वी सिक्किम में हाल ही में हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की आपात स्थिति के समय नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी की सहायता के लिए बल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए गठन की सराहना की। उन्होंने फॉर्मेशन से कठिन प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और हर समय सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों से अवगत रहना चाहिए और इनकी चुनौतियों से निपटने के लिए भी हर वक्त तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर कल अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे गृहमंत्री
इस बची, सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह अरुचाल प्रदेश पहुंचेंगे। वे दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे समोवार को वाइब्रेंट विलेज योजना सहित कई सौगात देंगे। सोमवार को गृहमंत्री अरुणाचल प्रदेश के किबिथू गांव में स्वर्ण जयंती सीमा रोशनी कार्यक्रम के तहत नौ सूक्ष्म पनबिजली परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मंगलवार को गृहमंत्री नमती क्षेत्र जाएंगे और वालोंग युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed