फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cds anil chuhan indian army chief manoj pande visit domestic pavalion in aero india show bengaluru

Aero India: सीडीएस ने हेलिकॉप्टर में भरी उड़ान, इन्हें जल्द ही सेना और IAF में शामिल किया जा सकता है

Wed, 15 Feb 2023 04:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 Feb 2023 04:11 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया से पूरी दुनिया को पता चला है कि भारत का रक्षा उद्योग ना सिर्फ सक्षम है बल्कि वैश्विक रक्षा उद्योग से भी कदमताल करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
cds anil chuhan indian army chief manoj pande visit domestic pavalion in aero india show bengaluru
भारतीय पेवेलियन में आर्मी चीफ - फोटो : ANI

विस्तार

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने बुधवार को बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो का दौरा किया। इस दौरान वह भारत के घरेलू रक्षा उत्पादन पेवेलियन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कटिंग एज रिसर्च और नई तकनीक पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्के हेलीकॉप्टर (Light Utility Helicopter) में उड़ान भी भरी। इन हेलिकॉप्टर्स को जल्द ही सेना और वायुसेना में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन




आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने भी आज एयरो इंडिया शो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय  सेना द्वारा किए जा रहे अविष्कारों को देखा। सेना के अधिकारियों ने सेना प्रमुख को विभिन्न उत्पादों और उनके इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। आर्मी चीफ को कर्नल विजय पांडेय और कर्नल कुमार धर्मवीर ने सेना द्वारा किए गए अविष्कारों जैसे टूटे हाथ के इलाज के लिए एक्सटर्नल फिक्सेटर और त्रिशूल लिंक डिवाइस के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को जानकारी दी कि एयरो इंडिया शो के दौरान 250 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है। रक्षा उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू डिमांड भी होनी चाहिए। रक्षा उद्योग में भारतीय वेंडर्स की कैपिटल अधिग्रहण को अपग्रेड कर 75 फीसदी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि एयरो इंडिया से पूरी दुनिया को पता चला है कि भारत का रक्षा उद्योग ना सिर्फ सक्षम है बल्कि वैश्विक रक्षा उद्योग से भी कदमताल करने के लिए तैयार है।  बता दें कि एम्यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड के सीएमडी रविकांत ने बताया है कि उन्हें भारतीय सुरक्षाबलों की तरफ से 10 लाख मल्टी मोड ग्रेनेड का ऑर्डर मिला है। साथ ही 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निर्यात ऑर्डर भी मिले हैं। 


बेंगलुरू में 13 फरवरी से शुरू हुआ 14वां एयरो इंडिया शो पांच दिन तक चलेगा। इस आयोजन में 80 से ज्यादा देश और 800 से ज्यादा रक्षा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें से 100 विदेशी और 700 भारतीय हैं। शो के उद्घाटन में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के रक्षा निर्यात को 1.5 अरब डॉलर से बढ़ाकर 5 अरब डॉलर करने की योजना का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed