फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS anil chauhan interacted with military leaders of indo pacific region discussion on military to military re

CDS: हिंद प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर आयोजित सम्मेलन में शामिल हुए सीडीएस, सैन्य सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Wed, 01 May 2024 09:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 01 May 2024 09:59 AM IST
सार

सम्मेलन का आयोजन अमेरिका की इंडो पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल जॉन सी एक्विलिनो ने किया। इस सम्मेलन में 27 देशों के वरिष्ठ सैन्य कमांडर शामिल हुए। 

विज्ञापन
CDS anil chauhan interacted with military leaders of indo pacific region discussion on military to military re
सीडीएस जनरल अनिल चौहान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान मंगलवार को हिंद प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर आयोजित एक वर्चुअल सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन का आयोजन अमेरिका की इंडो पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल जॉन सी एक्विलिनो ने किया। इस सम्मेलन में 27 देशों के वरिष्ठ सैन्य कमांडर शामिल हुए। इस वर्चुअल सम्मेलन में सैन्य सहयोग बढ़ाने, साझा सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग, हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही उद्देश्यों की पूर्ति संबंधी समीक्षा भी की गई। 
विज्ञापन

 
हिंद प्रशांत क्षेत्र क्यों है अहम
हिंद प्रशांत महासागर का क्षेत्र अमेरिका की सामरिक रणनीति का केंद्र है और अमेरिका इस क्षेत्र में भारत के साथ व्यापक सहयोग का हिमायती है। हिंद प्रशांत महासागर में चीन का प्रभाव भी लगातार बढ़ रहा है, जिसकी वजह से अमेरिका इस क्षेत्र के देशों के साथ लगातार सहयोग बढ़ा रहा है। वर्तमान में हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में 38 देश शामिल हैं, जो दुनिया के कुल सतह क्षेत्र का 44 प्रतिशत हैं। यहीं पर दुनिया की 65 प्रतिशत आबादी रहती है और आर्थिक तौर पर बात करें तो दुनिया की कुल जीडीपी में से 62 प्रतिशत हिस्सा हिंद प्रशांत क्षेत्र से ही आता है। दुनिया के कुल व्यापार का 46 प्रतिशत यहीं से होता है। समुद्र के जरिए होने वाले कुल व्यापार का 75 प्रतिशत इसी इलाके से होकर गुजरता है और यहां के बंदरगाह दुनिया के सबसे व्यस्त बंदरगाह हैं। यही वजह है कि हिंद प्रशांत क्षेत्र में भू-आर्थिक प्रतिस्पर्धा जोर पकड़ रही है। ऐसे में अमेरिका भारत और अन्य सहयोगी देशों के साथ मिलकर हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपना दबदबा बनाना चाहता है। चीन भी इसी कोशिश में लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंद प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका
भारत इस क्षेत्र के प्रमुख देशों में से एक है। अमेरिका की हिंद प्रशांत क्षेत्र की रणनीति में भी भारत की अहम भूमिका है। चीन के बढ़ते प्रभाव को भारत ही टक्कर देने की क्षमता रखता है। हिंद महासागर में भारत का दबदबा है। साथ ही भारत अरब सागर में भी प्रभाव रखता है। इन इलाकों में समुद्री सुरक्षा कायम रखने में भारत की भूमिका अहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed