{"_id":"5f65201f49b2c30a7804e8f7","slug":"ccb-summons-akul-balaji-santosh-kumar-and-son-of-a-former-mla-in-drug-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग मामले में सीसीबी ने अभिनेता अकुल बालाजी, संतोष कुमार और पूर्व विधायक के बेटे को तलब किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ड्रग मामले में सीसीबी ने अभिनेता अकुल बालाजी, संतोष कुमार और पूर्व विधायक के बेटे को तलब किया
Sat, 19 Sep 2020 02:31 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने कन्नड़ फिल्म के कलाकार अकुल बालाजी, संतोष कुमार और एक पूर्व विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
सीसीबी के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा कि ड्रग मामले में जांच के दौरान कॉटनपेट पुलिस थाने में कुछ जानकारी एकत्र की गई थी, जिसे लेकर अकुल बालाजी, संतोष कुमार और युवराज से पूछताछ करना आवश्यक लगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन्हें शनिवार को सुबह 10 बजे सीसीबी में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। टीवी के धारावाहिकों और कुछ फिल्मों में अभिनय कर चुके अकुल बालाजी ने कहा कि उन्हें नोटिस मिला है। युवराज, कांग्रेस के पूर्व विधायक आरवी देवराज के बेटे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अब तक फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी, आरटीओ क्लर्क बीके रविशंकर, राहुल थोंस और एक नाइजीरियन साइमन सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कम से कम सात अन्य लोग शामिल हैं, जिनमें पूर्व मंत्री जीवनराज अल्वा का बेटा आदित्य अल्वा भी शामिल हैं।